मिहिजाम शहर ये क्या हुआ! खून से सना कपड़े को फोरेंसिक लैब में होगी जांच ?
Автор: Khabar 30 Live
Загружено: 2024-04-05
Просмотров: 8160
Описание:
#newsupdate
#jamtarapolice
#jamtarasp
#traindingvideo
#dailynewsupdate
#uptodatenews
मिहिजाम की बड़ी खबर
जामताड़ा जिले के मिहिजाम शहर के रामु खटाल में आज एक युवक की हत्या चाकू मारकर कर दिया गया। यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। मृतक का नाम प्रेम कुमार पांडे है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास आनंद , डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ यादव,थाना प्रभारी राजीव कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।इस संबंध में sdpo विकास आनंद ने बताया कि देर रात मुहल्ले के एक व्यक्ति की लाश को जलाकर बर्निंग घाट लौटा था। जहां मुहल्ले में पहुंचते ही आपस में ही चार-पांच युवकों के साथ किसी बात को लेकर बाताबाती हो गया। इसी बीच गुलाब नामक युवक के द्वारा प्रेम पाण्डे को चाकू मार दिया गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह इलाज के लिए के जी हॉस्पिटल चित्तरंजन ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना से संबंधित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीहैं। हालंकि गुलाब फरार है।पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है की आखिरी किस परिस्थिति में गुलाब ने प्रेम पांडे को चाकू मारा। वही एसडीपीओ विकास आनंद ने कहा कि घटना का उद्वेदन जल्दी कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए खून से सना एक टी शर्ट को भी जब्त किया है। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं युवक की पत्नी किरण कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति कि हत्या गुलाब दास ने किया हैं। घटना को लेकर युवक की पत्नी किरण देवी बिलखते हुऐ क्या कह रही हैं सुनिए...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: