अंबाला में CM बोले : 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची नौकरी दी
Автор: Ambala Post
Загружено: 2026-02-28
Просмотров: 35
Описание:
अंबाला में CM बोले : 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची नौकरी दी
#cm #nayabsaini #ambala #news #swami #vivekanand #village
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर विकसित हरियाणा - विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला जिले के गांव कड़ासन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण करने उपरांत कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि भारत की सोई हुई राष्ट्रीय चेतना को जगाने वाले युगपुरुष थे। उनकी प्रतिमा केवल पत्थर की मूर्ति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है।उन्होंने स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांव कड़ासन में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रूपए तथा स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति को भी 21 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विवेकानंद उत्थान समिति के प्रधान एवं हरियाणा के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल जसवीर सिंह तथा समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में शामिल किया गया है तथा पिछले 11 वर्षों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लगभग 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है। सीईटी परीक्षा के लिए विधार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी और युवाओं को परीक्षा के तहत किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: