ओम है जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
Автор: Arya Samaj Mandir Gurgaon
Загружено: 2021-04-06
Просмотров: 14065
Описание:
ओम है जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
ओम है करता विधाता, ओम पालनहार है | (२).
ओम है दुख का विनाशक, ओम सर्वानंद है,
ओम है बल तेज धारी, ओम करुणा नन्द है ||१||
ओम ही जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
ओम ही करता विधाता, ओम पालनहार है।
ओम सबका पूज्य है हम, ओम का पूजन करें,
ओम के ही ध्यान से हम, शुद्ध अपना मन करें ||२||
ओम ही जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
ओम ही करता विधाता, ओम पालनहार है।
ओम के गुरुमंत्र जपने, से रहेगा शुद्ध मन,
दिन प्रतिदिन बुद्धि बढ़ेगी, धर्म में होगी लगन ||३||
ओम ही जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
ओम ही करता विधाता, ओम पालनहार है।
ओम के जप से हमारा, ज्ञान बढ़ता जाएगा,
अन्त में ये ओम हमको, मुक्ति तक पहुंचाएगा ||४||
ओम ही जीवन हमारा, ओम प्राणाधार है,
ओम ही करता विधाता, ओम पालनहार है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: