TGT Medical Result Out 2026 HPRCA 70+ क्या Safe Score नहीं रहा? Hell Normalisation My Talk On This
Автор: Learn With Negi Sir
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 9291
Описание:
To
[email protected]
विषय: TGT (Medical) परीक्षा के Raw एवं Normalised अंक DV से पूर्व जारी करने संबंधी सामूहिक निवेदन
महोदय,
हम सभी TGT (Medical) अभ्यर्थियों की ओर से सादर निवेदन है कि हाल ही में घोषित परिणाम में केवल चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रकाशित किए गए हैं। विस्तृत अंक (Raw/Normalised) सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
चूँकि इस भर्ती प्रक्रिया में न तो कोई साक्षात्कार (Interview) है और न ही दस्तावेज सत्यापन (DV) के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाने हैं, अतः निवेदन है कि DV से पूर्व ही निम्न विवरण सार्वजनिक किए जाएँ—
1. सभी अभ्यर्थियों के Raw Marks
2. Normalised Marks (यदि लागू हो)
3. अपनाई गई Normalisation प्रक्रिया/फॉर्मूला
4. श्रेणी-वार (Category-wise) Cut-off
यदि यह जानकारी समय रहते उपलब्ध करवाई जाती है तो—
• चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी
• अभ्यर्थियों का आयोग पर विश्वास सुदृढ़ होगा
• अनावश्यक भ्रम एवं शंकाएँ समाप्त होंगी
• अभ्यर्थी अपनी तैयारी और भविष्य की योजना स्पष्ट रूप से बना सकेंगे
अंक अंततः RTI अथवा वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए ही जाते हैं। अतः पारदर्शिता और निष्पक्षता के हित में इन्हें DV से पूर्व जारी किया जाना अधिक उचित होगा।
हमारा उद्देश्य केवल स्पष्टता और पारदर्शिता है। आशा है आयोग इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
धन्यवाद।
सादर,
सभी TGT (Medical) अभ्यर्थी
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: