ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

एमपी के रीवा में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत।

Автор: I News Utl

Загружено: 2022-10-22

Просмотров: 1657

Описание: मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत। 40 से ज्यादा घायल।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से लगभग 15 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 30 पर हुआ है। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को त्योंथर सिविल अस्पताल के साथ ही, रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि, हादसे में मरने वालों के परिवारजनों को 1 लाख रुपये और घायलों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी।
यह पूरी घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस बीच पहले, यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। टक्कर लगते ही बस पलट गई। इस दौरान बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई, और पलट गई। जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं। जिनके परिजनों को खबर करने के लिए अभी प्रशासनिक टीम उनकी तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन भी घटना स्थल पहुंचे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की, और बताया कि हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा, उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति सुरक्षित हैं, या कम घायल हैं, उन्हें फर्स्ट एड दे कर रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है। ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क किया जा रहा है।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
एमपी के रीवा में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत।

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Madhya Pradesh: Khargone में पुल से गिरी बस, 16 की मौत, लाशों के बीच जिंदगी तलाशते रहे लोग

Madhya Pradesh: Khargone में पुल से गिरी बस, 16 की मौत, लाशों के बीच जिंदगी तलाशते रहे लोग

Кремль готовится к штурму / Переброска элитных подразделений

Кремль готовится к штурму / Переброска элитных подразделений

П96 - СТРАННЫЙ РУССКИЙ ГЛОК

П96 - СТРАННЫЙ РУССКИЙ ГЛОК

Nowy lider Iranu zapowiada odwet. Eksperci: konflikt się zaostrzy

Nowy lider Iranu zapowiada odwet. Eksperci: konflikt się zaostrzy

Когда Взлеты и Посадки Самолетов Идут Не по Плану

Когда Взлеты и Посадки Самолетов Идут Не по Плану

Dzisiaj Informacje Telewizja Republika 09.03.2026 | TV Republika

Dzisiaj Informacje Telewizja Republika 09.03.2026 | TV Republika

UKRAINA WSPIERA USA, NOWY PRZYWÓDCA IRANU, ŚMIERĆ AMERYKAŃSKICH ŻOŁNIERZY, CENA ROPY ROŚNIE

UKRAINA WSPIERA USA, NOWY PRZYWÓDCA IRANU, ŚMIERĆ AMERYKAŃSKICH ŻOŁNIERZY, CENA ROPY ROŚNIE

75 Невероятных Моментов в Авиации, Снятых на Камеру

75 Невероятных Моментов в Авиации, Снятых на Камеру

Что происходит с малым бизнесом в регионах? Дефицит бюджета. Зарплаты бюджетников урежут? Зубаревич

Что происходит с малым бизнесом в регионах? Дефицит бюджета. Зарплаты бюджетников урежут? Зубаревич

Praca? Tylko na papierze. Mocne słowa o fikcyjnych ofertach

Praca? Tylko na papierze. Mocne słowa o fikcyjnych ofertach

PIĄTA PORAŻKA Z RZĘDU, WYJAZDOWE PRZEŁAMANIE I GUTKOVSKIS PO RAZ PIERWSZY! WISŁA - ARKA, SKRÓT MECZU

PIĄTA PORAŻKA Z RZĘDU, WYJAZDOWE PRZEŁAMANIE I GUTKOVSKIS PO RAZ PIERWSZY! WISŁA - ARKA, SKRÓT MECZU

"OZE-SROZE", A NA DACHU FOTOWOLTAIKA. NACZELNI O OBŁUDZIE CZARNKA

बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव: करैरा में वकील को गोलियों से भूना l

बेख़ौफ़ बदमाशों का तांडव: करैरा में वकील को गोलियों से भूना l

Iran przekroczył NIEWYBACZALNĄ granicę... Teraz wielka armia jest gotowa do ataku.

Iran przekroczył NIEWYBACZALNĄ granicę... Teraz wielka armia jest gotowa do ataku.

Most lądowy Iranu zniknął: Setki rosyjskich ciężarówek utknęły, Azerbejdżan ZAMKNĄŁ granice

Most lądowy Iranu zniknął: Setki rosyjskich ciężarówek utknęły, Azerbejdżan ZAMKNĄŁ granice

Izrael zaatakował Rosję? / Natychmiastowy rozkaz USA

Izrael zaatakował Rosję? / Natychmiastowy rozkaz USA

Oświadczenie Prezydenta RP Karola Nawrockiego 🇵🇱

Oświadczenie Prezydenta RP Karola Nawrockiego 🇵🇱

Свет никогда не «летит»: открытие, которое разрушает всё, что вы думали о реальности

Свет никогда не «летит»: открытие, которое разрушает всё, что вы думали о реальности

ЦЕНА ОШИБКИ: 13 Инженерных Катастроф, Которые Потрясли Мир!

ЦЕНА ОШИБКИ: 13 Инженерных Катастроф, Которые Потрясли Мир!

Как мы уничтожили квашеную капусту

Как мы уничтожили квашеную капусту

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]