Teri Meherbanika Hai Bojh Itna | तेरी मेहरबानी का है बोझ इतना
Автор: JKYog Bhajans and Kirtans
Загружено: 2025-03-24
Просмотров: 2952
Описание:
तेरी मेहरबानी का है बोझ इतना, इसे मैं उठाने के काबिल नहीं हूँ।
मैं आ तो गयाहूँ मगर जानता हूँ, तेरे दर पे आने के काबिल नहीं हूँ।।
जमाने की चाहत में खुद को भुलाया,
तेरा नाम हरगिज जुबाँ पे न लाया।
गुनहगार हूँ मैं खतावार हूँ मैं,
तुझे मुँह दिखाने के काबिल नहीं हूँ।
तुम्हीं ने अदा की मुझे जिन्दगानी,
मगर तेरी महिमा मैंने न जानी।
करजदार तेरी दया का हूँ इतना,
कि करजा चुकाने के काबिल नहीं हूँ।
ये माना कि दाता है तू कुल जहाँ का,
मगर झोली आगे फैला दूँ मैं कैसे।
जो पहले दिया था वो कुछ कम नहीं है,
उसी को निभाने के काबिल नही हूँ।
तमन्ना यही है कि सर को झुका दूँ,
तेरा दीद दिल में मैं इक बार पा लूँ।
सिवा दिल के टुकड़ों के ऐ मेरे दाता,
कुछ भी चढ़ाने के काबिल नहीं हूँ।।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: