ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

LIVE संतमत सत्संग | महर्षि चतुरानंद जी महाराज | Godda

Автор: Maharshi Mehi Hriday

Загружено: 2022-04-09

Просмотров: 1354

Описание: 🔴LIVE सत्संग १० अप्रैल, प्रातः ७:०० बजे,
🌍स्थान- मानिकपुर, गोड्डा, झारखण्ड।

📙 महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की जीवनी 📙
महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज का अवतरण विक्रमी संवत् 1942 के वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि तदनुसार 28 अप्रैल , सन् 1885 ई० , मंगलवार को बिहार राज्यान्तर्गत सहरसा जिले ( अब मधेपुरा जिले ) के उदाकिशुनगंज थाने के खोखशी श्याम ( मझुआ ) नामक ग्राम में अपने नाना के यहाँ हुआ था । जन्म से ही इनके सिर पर सात जटाएँ थीं , जो प्रतिदिन कंघी से सुलझा दिये जाने पर भी दूसरे दिन प्रातःकाल पुनः अपने - आप सात - की - सात जटाओं में उलझ जाती थीं । लोगों ने समझा कि अवश्य ही किन्हीं योगी - महात्मा का जन्म हुआ है ।

🚩महर्षि मेँहीँ धाम, मणियारपुर यात्रा -    • मणियारपुर धाम यात्रा  

🚩महर्षि शाही जी का दुर्लभ दर्शन-    • महर्षि शाही जी का दुर्लभ दर्शन | Maharshi ...  

🚩महर्षि मेँहीँ संस्मरण-    • महर्षि मेँहीँ के संस्मरण | Maharshi Mehi S...  

🚩महर्षि मेँहीँ श्रीमुख ज्ञान-    • महर्षि मेँहीँ के श्रीमुख से | Maharshi Meh...  

🚩महर्षि मेँहीँ पदावली-    • Плейлист  

🚩महर्षि शाही भजन-    • महर्षि शाही भजन | Maharshi Shahi Bhajan  

🚩संतमत भजन-    • Плейлист  

📙सन् 1904 ई० की 3 जुलाई से प्रारंभ हो रही एन्ट्रेस के फर्स्ट क्लास ( आधुनिक मैट्रिक ) की परीक्षा में ये सम्मिलित हुए । दूसरे दिन की अंगरेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र के पहले प्रश्न में ' Builders ' ( बिल्डर्स ) नामक कविता की जिन प्रारंभिक चार पंक्तियों को उद्धृत करके उनकी व्याख्या अंगरेजी में लिखने का निर्देश किया गया था , वे इस प्रकार दो For the structure that we raise , Time is with material's field . Our todays and yesterdays , Are the blocks with which we build . इन पंक्तियों को उद्धृत करके इनकी व्याख्या लिखते - लिखते इनमें वैराग्य की भावना इतनी प्रबल हो गयी कि इन्होंने मानस की यह अर्धाली "देह घरे कर यहि फल भाई । भजिय राम सब काम बिहाई ॥ " लिखकर परीक्षा - भवन का परित्याग कर दिया और यहीं इनकी स्कूली शिक्षा का भी अन्त हो गया । इन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहकर ईश्वर की भक्ति में अपना समस्त जीवन बिता देने का संकल्प किया। इन्होंने 1909 ई 1909० में बाबा देवी साहब - द्वारा निर्दिष्ट दृष्टियोग की विधि भागलपुर नगर के मायागंज - निवासी बाबू श्रीराजेन्द्रनाथ सिंहजी से प्राप्त की , तो इन्हें बड़ा सहारा मिला । उसी वर्ष विजया दशमी के शुभ अवसर पर श्रीराजेन्द्रनाथ सिंहजी ने भागलपुर में ही बाबा देवी साहब से इनकी भेंट कराकर उनके हाथ में इनका हाथ थमा दिया । बाबा देवी साहब - जैसे महान् सन्त को पाकर ये निहाल - से हो गये। # ईश्वर प्राप्ति और नादानुसंधान साधना # सन् 1912 ई ० में बाबा देवी साहब ने स्वेच्छा से इन्हें शब्दयोग की विधि बतलाते हुए कहा कि अभी तुम दस वर्ष तक केवल दृष्टियोग का ही अभ्यास करते रहो । दृष्टियोग में पूर्ण हो जाने पर ही शब्दयोग का अभ्यास करना । शब्दयोग की विधि अभी मैंने तुम्हें इसलिए बता दी कि यह तुम्हारी जानकारी में रहे। सन् 1919 ई ० में सिकलीगढ़ धरहरा में इन्होंने जमीन के नीचे एक ध्यान - कूप बनाया और उसमें लगातार तीन महीने तक अकेले रहकर तपस्यापूर्ण साधना की , जिसमें इनका शरीर अत्यन्त क्षीण हो गया । सन् 1933-34 ई ० में इन्होंने पूर्ण तत्परता के साथ 18 महीने तक भागलपुर नगर के मायागंज महल्ले के पास गंगा - तट पर अवस्थित कुप्पाघाट की गुफा में शब्दयोग की गंभीर साधना की , फलस्वरूप ये आत्मसाक्षात्कार करने में सफल हो गये । अब इनका ध्यान सन्तमत - सत्संग के प्रचार - प्रसार की ओर विशेष रूप से गया । इन्होंने सत्संग की एक विशेष नियमावली तैयार की । फिर क्या था ? जिलास्तर पर दो दिनों के लिए और अखिल भारतीय स्तर पर तीन दिनों के लिए जगह - जगह वार्षिक सत्संग - अधिवेशन होने लगे । ढाई - तीन सौ से अधिक सत्संग - आश्रम देश - विदेशों में स्थापित हो चुके हैं । संसाररूपी रंगमंच पर आकर प्रत्येक प्राणी अपनी भूमिका अदा करके चल देता है । अध्यात्म - गगन के यह महान् सूर्य भी 8 जून , सन् 1986 ई० , रविवार को अपने जीवन के 101 वर्ष पूरे करके हमारी आँखों से ओझल हो ब्रह्मलीन हो गये।

#MehiHriday #SwamiChaturanand #MaharshiMehi #Santmat #maharshimehijayanti_samaroh_kuppaghat #maharshimehisantmatbhajan #maharshimehisudha #maharshimehipravachan #maharshimehiofficial #maharshimehibhajan #maharshimehipadawalibhajan #shahibabapravachan #shahibababhajan #sahibaba

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
LIVE संतमत सत्संग | महर्षि चतुरानंद जी महाराज | Godda

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

LIVE Now: प्रेमानंद जी महाराज का आज का प्रवचन | 📅 9 दिसंबर 2025

LIVE Now: प्रेमानंद जी महाराज का आज का प्रवचन | 📅 9 दिसंबर 2025

#apneavicher#

#apneavicher#

🔴Live सकरोहर संतमत-सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | December 2025

🔴Live सकरोहर संतमत-सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | December 2025

🔴Тамар: Евреи, вооружайтесь! Почему спецслужбы Австралии отвергли помощь Моссада?

🔴Тамар: Евреи, вооружайтесь! Почему спецслужбы Австралии отвергли помощь Моссада?

LIVE// Day-2 श्रीमद् भागवत कथा //डॉ स्वामी वेदव्यास जी महाराज // 16 Dec 2025 // बागडिया अंगुल उड़ीसा

LIVE// Day-2 श्रीमद् भागवत कथा //डॉ स्वामी वेदव्यास जी महाराज // 16 Dec 2025 // बागडिया अंगुल उड़ीसा

Просыпаетесь между 3 и 5 утра? Сделайте ЭТИ 5 вещей | Еврейская Мудрость

Просыпаетесь между 3 и 5 утра? Сделайте ЭТИ 5 вещей | Еврейская Мудрость

США не идут на компромиссы для Украины

США не идут на компромиссы для Украины

Эффект Долиной готовили давно! Как это было?

Эффект Долиной готовили давно! Как это было?

LIVE Now: प्रेमानंद जी महाराज का आज का प्रवचन | 📅 15 दिसंबर 2025

LIVE Now: प्रेमानंद जी महाराज का आज का प्रवचन | 📅 15 दिसंबर 2025

🔴Live नालंदा जिला संतमत सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | दिसंबर 2025

🔴Live नालंदा जिला संतमत सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | दिसंबर 2025

Сергей Кургинян

Сергей Кургинян

Почему затягивают мирные переговоры по Украине ???

Почему затягивают мирные переговоры по Украине ???

LIVE - SRI RAMKATHA | PUJYA RAJAN JEE | BAAL LILA | SURAT GUJARAT | DAY-4

LIVE - SRI RAMKATHA | PUJYA RAJAN JEE | BAAL LILA | SURAT GUJARAT | DAY-4

⚡ Внимание! Китай объявил о захвате российских земель.

⚡ Внимание! Китай объявил о захвате российских земель.

आज का प्रवचन ||प्रेमानंद महाराज जी का सत्संग

आज का प्रवचन ||प्रेमानंद महाराज जी का सत्संग

ФЕСТИВАЛЬ «ЯВЛЕНИЕ». КОНЦЕРТ «ПАГАНИНИ РУССКОЙ БАЛАЛАЙКИ»

ФЕСТИВАЛЬ «ЯВЛЕНИЕ». КОНЦЕРТ «ПАГАНИНИ РУССКОЙ БАЛАЛАЙКИ»

Czy Polska jest skazana na wojnę z Rosją? Debata P. Lisicki vs J. Bartosiak! Na żywo!

Czy Polska jest skazana na wojnę z Rosją? Debata P. Lisicki vs J. Bartosiak! Na żywo!

🔴Live सकरोहर संतमत सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | December 2025

🔴Live सकरोहर संतमत सत्संग | Akhil Bhartiya Santmat Satsang Mahasabha | मणियारपुर | December 2025

कोई दिल सुभाये या कदर ना करे तो ये बाते याद करनाbhagavad gita satsang,premanand govind sharan kirtan

कोई दिल सुभाये या कदर ना करे तो ये बाते याद करनाbhagavad gita satsang,premanand govind sharan kirtan

Как Победить тех, кто вас Не Уважает! Этот Еврейский способ работает всегда и со всеми!

Как Победить тех, кто вас Не Уважает! Этот Еврейский способ работает всегда и со всеми!

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]