दोनो आँख से दिव्यांग की फर्जी तरीके से जमीन हुई रजिस्ट्री पुलिस ने उसके ऊपर मारपीट का फर्जी मुकदमा
Автор: hindi Live
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 12
Описание:
दोनों आंखों से दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने और पुलिस पर मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप।
शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तुलसीराम बिछिया टोला खुजराहिया के रहने वाले पीड़ित बिंद्रा ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हम दोनों आंखों से दिव्यांग है।जंगल तुलसीराम में अराजी संख्या 591 व 592 में हमारी पुश्तैनी जमीन है।हमारे हिस्से की बची जमीन को हमारे चचेरे भाई कांता पुत्र बद्री ने फर्जी तरीके से कुछ लोगों को बैनामा कर दिया है।जब हमे इसकी जानकारी हुई।तो हमने मामले की लिखित शिकायत संबंधित विभाग से लेकर पुलिस से भी किया।लेकिन कोई कार्यवाही नही हुआ।उल्टा इन लोगों के दबाव में आकर पुलिस ने हमारे ऊपर ही मारपीट करने का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है।अब यह लोग धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारी जमीन को हमने खरीद किया है।अब हम इस पर बाउंड्री करवाएंगे।पीड़ित ने रोते हुए कहा कि हम दोनों आंखों से देख नहीं सकते हैं।तो किस तरीके से हम मारपीट करेंगे।लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके हमको ही प्रताड़ित किया जा रहा है।हमें डर है कि हमारी दिव्यांगता का फायदा उठाकर यह लोग हमारी जमीन को कब्जा कर लेंगे।हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और हमारी जमीन पर कोई अवैध कब न होने पाए।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: