त्रिलोकीनाथ मंदिर लाहौल स्पीति
Автор: Dev Aastha Secrets
Загружено: 2021-11-08
Просмотров: 12796
Описание:
Trilokinath mandir लाहौल और स्पीति जिले se 37 km ki doori par त्रिलोकीनाथ गांव में sthit है जहां बरसों से दो धर्मों के लोग एकसाथ पूजा करते हैं। त्रिलोकीनाथ मंदिर, 2760 मीटर की ऊंचाई पर sthit है। यही नहीं इस मंदिर को कैलाश और मानसरोवर के बाद सबसे पवित्र तीर्थ स्थान भी माना जाता है।
लाहौल और स्पीति जिले में चंद्रभागा नदी के किनारे बसा हुआ छोटा सा कस्बा उदयपुर कई चीजों के लिए मशहूर है। लेकिन यहां मौजूद त्रिलोकीनाथ मंदिर ( Trilokinath mandir ) इसको aur मशहूर करता है। यह मंदिर बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यहां हिंदू त्रिलोकनाथ देवता की भगवान शिव के रूप में पूजा करते हैं और बौद्ध आर्य अवलोकीतश्वर के रूप में पूजा करते हैं। माना जाता है की यह दुनिया का इकलौता एसा मंदिर है, जहां एक ही मूर्ति की पूजा दो धर्मों के लोग एक साथ करते हैं।
हिंदू धर्म के लोगों का मानना है कि, इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा करवाया गया था। वहीं बौद्धों के विश्वास के अनुसार पद्मसंभव 8वीं शताब्दी में यहां पर आए थे और उन्होंने इसी जगह पर पूजा की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर से जुड़े कई रहस्य जुड़े हुए हैं। जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। इसी से जुड़ा एक किस्सा कुल्लू के राजा से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि वह भगवान की इस मूर्ति को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन मूर्ति इतनी भारी हो गई कि इसे उठाया ही नहीं जा सका। संगमरमर की इस मूर्ति की दाईं टांग पर एक निशान भी है। Kehte hain है कि यह निशान उसी दौरान कुल्लू के एक सैनिक की तलवार से बना था। मंदिर को कैलाश और मानसरोवर के बाद सबसे पवित्र तीर्थ स्थान माना जाता है।अगस्त के महीने में त्रिलोकीनाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। क्योंकि इस माहीने में पोरी मेला आयोजित होता है, पोरी मेला त्रिलोकीनाथ मंदिर और गांव में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला तीन दिनों tak chalne wala ek bhavya त्यौहार है, जिसमें हिंदू और बौद्ध दोनों बड़े उत्साह के साथ शामिल होते हैं। इस पवित्र उत्सव के दौरान सुबह-सुबह, भगवान को दही और दूध से snan karaya jata है और लोग बड़ी संख्या में मंदिर के आसपास इकट्ठा होते हैं और ढ़ोल नगाड़े बजाए हैं।
trilokinath temple
triloki nath mandir
trilokinath mandir
trilokinath
trilokinath ji ka mandir
trilokinath mandir lohal
trilokinath mandir spiti
#trilokanathmandir #triloknathtemple #shivtemple
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: