Rewa News : सिलपरा नहर में डूबा सेना का जवान, भाई-बहन के साथ आये थे घूमने
Автор: Shabd Sanchi Vindhya
Загружено: 2026-06-03
Просмотров: 19445
Описание:
रीवा जिले के बिछिया थाना अंतर्गत सिलपरा नहर में बुधवार सुबह भाई और बहन के साथ घूमने आए सेना के 28 वर्षीय जवान सचिन द्विवेदी निवासी बघवार पैर फिसलने के कारण नहर के तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में समा गए। कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आए जवान के साथ हुए इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। नहर में पानी का स्तर और बहाव बेहद तेज होने के कारण स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू में दिक्कतें आईं, जिसके बाद तत्काल SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा नहर के किनारे और गहरे पानी में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन पानी के भारी दबाव के कारण अब तक जवान का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
#RewaNews #Rewa #BichhiyaThana #SilparaNahar #rewa #mpnews #viralnews #rewamp17 #rewamp #rewacity
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: