ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

प्राचीन तकनीक और विद्युत बल्ब को दर्शाती 800 साल पुरानी नक्काशी? बेयॉन मंदिर कम्बोडिया | प्रवीण मोहन

Praveen Mohan

Praveen Mohan Hindi

प्रवीण मोहन

प्रवीण मोहन हिंदी

Bayon Temple

Cambodia

Ancient technology

Ancient light bulbs

Автор: Praveen Mohan Hindi

Загружено: 2021-04-03

Просмотров: 243382

Описание: अपनी विस्तृत नक्काशी के लिए जाना जाने वाला कम्बोडिया का 800 साल पुराना मंदिर!😯😯

ENGLISH CHANNEL ➤    / phenomenalplacetravel  
Facebook..............   / praveenmohanhindi  
Instagram................   / praveenmohan_hindi  
Twitter......................   / pm_hindi  
Email id - [email protected]

अगर आप मुझे सपोर्ट करना चाहते हैं, तो मेरे पैट्रिअॉन अकाउंट का लिंक ये है -   / praveenmohan  

00:00 - युद्ध की नक्काशी!
01:27 - जल के अंदर की नक्काशी!
03:09 - प्राचीन लोगों के जीवन को दर्शाती नक्काशी!
07:35 - विद्युत बल्ब?
09:07 - दुनिया में ताक़त का असंतुलन!
10:24 - यात्रा की नक्काशी!

दोस्तों, आज मैं आप को बेयोन मंदिर की कुछ नक्काशी दिखाने जा रहा हूं कंबोडिया का यह मंदिर काम से कम ८०० वर्ष पुराना है और यह अपनी विस्तृत नक्काशी के लिए जाना जाता है । अद्भुत, यहां आप देख सकते हैं की दो समूह के लोग युद्ध कर रहे हैं। आप देख सकते हैंकि जिन लोगों ने किसी प्रकार का हेलमेट नहीं पहना है वह इन लोगों से युद्ध कर रहे हैं जिन्होंने विस्तृत हेलमेट पहना है। परन्त यह युद्ध किसी मैदान में नहीं लड़ा जा रहा, अपितु असल में यह जल में लड़ा जा रहा है, जल के मध्य में ये दोनो टुकड़ियां युद्ध कर रही हैं। देखिए, यह लोग किसी नाव या जहाज में हैं, और यह लोग भी किसी नाव में सवार हैं। और यहां कई लोग हैं और ये नीचे बैठ कर नाव को खे रहे हैं। सही बात है न? और यह लोग असल में हथियारों के साथ युद्ध कर रहे हैं।

इन लोगों को देखिए, आप फिर से देख सकते हैं की यह लोग विपरीत दिशा में देखते हुए शांतचित्त हो कर नाव खे रहे हैं और यह लोग युद्ध लड़ रहे हैं, सही बात है न? तो यह लोग "खमेर" हैं, सही बात है न ? यह लोग कंबोडिया के मूल निवासी हैं और यह लोग "चाम" हैं। देखिए कौन जीत रहा है। ये खमेर लोग असल में वहां जा रहे हैं देखिए इन लोगों ने रस्सी डाल दी है और इस नाव को अन्दर खीच रहे हैं और वह आगे जा रहे हैं क्योंकि यह लोग युद्ध जीतने जा रहे हैं। अब, हम और क्या विस्तृत चीज़ें देख सकते हैं? यहां हम मछली देख सकते हैं, क्योंकि यह युद्ध जल में लड़ा जा रहा है और फिर कुछ लोग नीचे गिर गए हैं। वस्तुतः इस व्यक्ति को इस युद्ध में मृत्यु हो गई है और देखिए यह मगरमच्छ क्या कर रहा है। इस जल में जो मगरमच्छ है वह असल में इस व्यक्ति के पैर को काट रहा है और यह हताश व्यक्ति जीने की कोशिश कर रहा है।

मगरमच्छ इस व्यक्ति की घायल अवस्था का फायदा उठा कर उसे खाने की कोशिश कर रहा है। अब कुछ और जानकारी, यहां आप देख सकते हैं, इस मगरमच्छ को देखिए यह इस व्यक्ति को खा रहा है, सही बात है न? और आप यहां विभिन्न प्रकार के वर्णन देख सकते हैं। कुछ लोग जल में हैं, मुझे लगता है इनमे से कुछ मरने से बचने के लिए जल में कूद रहे हैं और मुझे लगता है कुछ लोग मारे जा चुके हैं। आप जल में अनेक लोगों को देख सकते हैं, आप विभिन्न प्रकार की मछलियां देख सकते हैं, आप प्रकार प्रकार की अलग अलग मछलियां देख सकते हैं, आप इस मगरमच्छ को देख सकते हैं जो इस व्यक्ति को खा रहा है,

संभवतः जीवित। फिर से बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां, मुझे लगता है यह शायद जीत का चित्रण है - , यहां अभी भी एक नाव है परंतु इसमें नाच गान चल रहा है। खमेर लोग नाच रहे हैं, यह शायद अगला सीन है क्योंकि खमेर लोग चाम से युद्ध जीत चुके हैं। उन्होंने चामो को मार दिया है और अब यह खमेर नाव पर नाच गा रहे हैं। देखते हैं हमे और कुछ रोचक मिलता है क्या। यह पूरा मंदिर ऐसे अद्भुत, आश्चर्यजनक विवरणों से पटा पड़ा है।

मुझे लगता है यह विवरण दर्शाते हैं की कंबोडिया में सदियों पहले लोग कैसे रहते थ तो यह महिला इस महिला के सर से जुएं निकालने की कोशिश कर रही है और यह महिला..... देखिए ये लोग क्या कर रही हैं... ये एक चूल्हे में किसी प्रकार का धुआं डाल रही हैं और कोशिश कर रही हैं की उस से जुएं सर से निकल जाएं। चलिए अब दूसरे भाग की ओर चलते हैं और देखते हैं की क्या चल रहा है। अब हम इस भाग की ओर ध्यान केंद्रित करते हैं जो वस्तूतः यह दिखा रहा है कि आम लोग कैसे रहते थे, ना की योद्धा। मै मानता हूं की यह तल आम लोगों को दर्शाता है और यह तल योद्धाओं को।


अब यहां आप देख सकते हैं की दो लोग लड़ने के लिए जंगली सुवर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम लोगों ने मुर्गों की लड़ाई देखी है, भेड़ों की लड़ाई देखी है, परंतु यह लोग एक दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए जंगली सुवर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक रोचक तथ्य है और मैने यह पहले कभी नही देखा। यह लोग भाला और कवच का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह किसी प्रकार का मार्शल आर्ट कर रहे हैं।

अब यहां आप देख सकते हैं कि ये दो व्यक्ति क्या कर रहे हैं, ये शतरंज खेल रहे हैं, देखिए। शतरंज के मोहरों को इस मेज़ पर देख सकते हैं और यह लोग खेल रहे हैं और ऊपर आप किकबॉक्सिंग देख सकते हैं। किकबॉक्सिंग कई सदियों से खेला जा रहा है। और यहां आपदो समूह देख सकते हैं, निश्चित ही यह किसी बात पर विवाद कर रहे हैं, विवाद करते हुए ये एक दूसरे को अंगुली दिखा रहे हैं और देखिए ये लोग क्या कर रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं यहां क्या चल रहा है? यह मुर्गों की लड़ाई चल रही है और यह भारत मेंmआज भी प्रचलित है। और मैं नहीं जानता यह कंबोडिया में प्रचलित है क्या, परंतु इसमें दो मुर्गों को एक दूसरे के खिलाफ लड़ाया जाता है और यह बहुत मजेदार होती है। और अब ऊपर देखिए इसके हाथ में एक बड़ी सी कुप्पी–नुमा चीज हैक्या आप बता सकते हैं कि यहां क्या चल रहा है? यह लोग जल में जाली का इस्तेमाल करमछली पकड़ रहे हैं। देखिए यह व्यक्ति क्या कर रहा है, यह पानी में जाल बांध रहा है।यह जल में जाता हुआ मछली पकड़ने का जाल है, सही?

#हिन्दू #praveenmohanhindi #प्रवीणमोहन

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
प्राचीन तकनीक और विद्युत बल्ब को दर्शाती 800 साल पुरानी नक्काशी? बेयॉन मंदिर कम्बोडिया | प्रवीण मोहन

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Осьминог Vs Подводный Лабиринт

Осьминог Vs Подводный Лабиринт

Правда о самых экстремальных ритуалах в мире: Вуду 🇧🇯

Правда о самых экстремальных ритуалах в мире: Вуду 🇧🇯

Странные следствия уравнений Эйнштейна [Veritasium]

Странные следствия уравнений Эйнштейна [Veritasium]

Человечество навсегда ЗАПЕРТО в Солнечной системе? Астрофизик Борис Штерн раскрыл неприятную правду

Человечество навсегда ЗАПЕРТО в Солнечной системе? Астрофизик Борис Штерн раскрыл неприятную правду

अद्भुत प्राचीन तकनीक - प्रीहा विहार मंदिर कम्बोडिया | प्रवीण मोहन

अद्भुत प्राचीन तकनीक - प्रीहा विहार मंदिर कम्बोडिया | प्रवीण मोहन

Николай Дроздов рассказывает о пчелах и других насекомых 🐝

Николай Дроздов рассказывает о пчелах и других насекомых 🐝

Борьба за Трампа и тупик в экономике: Путин понял свое положение. Аббас Галлямов

Борьба за Трампа и тупик в экономике: Путин понял свое положение. Аббас Галлямов

Какой была Земля после Динозавров? Изменение климата

Какой была Земля после Динозавров? Изменение климата

Древний Рим за 20 минут

Древний Рим за 20 минут

Что скрыто за маской безумца? | Разбор главных картин Дали (часть 1)

Что скрыто за маской безумца? | Разбор главных картин Дали (часть 1)

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]