Puja का आखिरी कॉल बनेगा सबूत? बेटी की चीख अनसुनी करने का सबसे खौफनाक अंजाम! सिंदूर से चिता तक सफर...
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-25
Просмотров: 713
Описание:
Puja का आखिरी कॉल बनेगा सबूत? बेटी की चीख अनसुनी करने का सबसे खौफनाक अंजाम! सिंदूर से चिता तक सफर...
जिस घर को सजाने चली थी दुल्हन बनकर, उसी आंगन से आज उसकी अर्थी उठी है.. दहेज की आग में फिर एक बेटी जली है, और कानून के दरवाज़े पर एक मां रोती खड़ी है..
29 जून 2020 को सात फेरे.. सात वचन.. और नए सपनों के साथ पूजा की शादी हुई थी.. लेकिन आज वही पूजा अपने पीछे 4 साल और डेढ़ साल के दो मासूम बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से चली गई.. या कहें कि दहेज के जल्लाद उसे ज़िंदा देखना ही नहीं चाहते थे.. इस बार दहेज के ये जल्लाद निकले धौलपुर जिले के बाड़ी इलाके में.. और 32 साल की पूजा कश्यप इन जल्लादों का ऐसा शिकार हुई की अब कभी भी लौट नहीं पाएगी..
यहां दिल तो तब और दहलता है जब मालूम पड़ता है, मरने से पहले या कहें कि मरने के दौरान पूजा की उसकी मां से बात भी हो रही थी.. उसकी मां गीता को कहीं न कहीं ये लग भी रहा था कि हो सकता है ऐसा कुछ हो जाए, फिर भी वो अपनी बेटी को नहीं बचा पाई..
23 फरवरी 2026, सोमवार के रोज़, शाम के करीब 5 बजे.. पूजा अपनी मां को फोन करती है.. कहती है, मां.. मुझे लेने आ जाओ.. ये लोग मुझे मार रहे हैं.. यहां ये लोग मतलब पूजा का पति दिनेश कश्यप और उसके मां-बाप.. इसपर मां कहती है, बेटी आज कुछ मेहमान आए हुए हैं, मैं कल आती हूं.. लेकिन कौन जानता था गीता का ये कल कभी आएगा ही नहीं..
इसके बाद शाम के करीब 7 बजे दूसरा फोन आता है.. ये फोन था पूजा के एक पड़ोसी का.. वो कहता है आपकी बेटी की हालत बहुत खराब है और शायद वो मर चुकी है.. इसी बात पर पूजा के घर वाले और बाड़ी पुलिस सीधा उसके घर भागते हैं.. लेकिन उन्हें यहां मिलता क्या है.. मिलती है बेटी की लाश जो उसके कमरे में ही फंदे से लटक रही थी..
अब सोचिए जो आवाज़ अभी फोन पर रो रही थी.. वो दो घंटे बाद हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई.. लेकिन सवाल वही कि आखिर क्यों.. अगर पूजा के परिवार की मानें तो शादी के बाद से ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल और सोने की चेन मांग रहे थे.. इसके लिए पूजा को अक्सर मारा-पीटा भी जाता था.. ताने दिए जाते थे.. ज़माने भर की यातनाएं दी जाती थीं.. और कह सकते हैं दहेज के लिए उसका टॉर्चर हो रहा था..
फिलहाल पूजा के पोस्टमार्टम के बाद मां की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.. बाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है.. लेकिन यहां सवाल कई हैं.. सवाल ये कि क्या ये आत्महत्या थी.. या फिर पूजा को मारकर फंदे पर लटका दिया गया.. क्या दहेज की मांग ने राजस्थान की एक और बहू की जान ले ली.. और क्या पूजा का वो आखिरी फोन इस केस की सबसे बड़ी गवाही बनेगा..
Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE
#pujadholpur #dholpurpujamurder #dholpurcrime #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: