Purniya Police ने लूटकांड की घटना का किया सफल उद्भेदन
Автор: Kosi News कोसी न्यूज़
Загружено: 2022-06-20
Просмотров: 61
Описание:
Purniya Police ने लूटकांड की घटना का किया सफल उद्भेदन
पूर्णियाँ : दिनांक-30.05.22 को के0 नगर थाना अन्तर्गत विद्या विहार स्कूल, परोरा के पहले कलर्भट के पास से उजला रंग के चार चक्की गाड़ी पर सवार अज्ञात 04 अपराधिकर्मियों के द्वारा ट्रेक्टर को ओवरटेक कर हथियार का भय दिखा कर ट्रेक्टर चालक सफाउर रहमान साकिन-रंगपुरा थाना- मीरगंज जिला-पूर्णियाॅ को ट्रेक्टर पर से खींच कर 192 बोरा मक्का से लदे ट्रेक्टर डाला सहित लूट लेने की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संदर्भ में ट्रेक्टर मालिक सब्बीर अहमद पिता मोसफीक अहमद के द्वारा कांड दर्ज कराया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक पुलिस अधीक्षक, पूर्णियाॅ दया शंकर के द्वारा उक्त लूट कांड के सफल उद्भेदन, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा कांड में लूटे गये समान की बरामदगी हेतु सुरेन्द्र कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया जिसके सदस्य विकास कुमार आजाद थानाध्यक्ष के0 नगर, ह्दयानंद, रंजीत कुमार भारती, विजय कुमार सिंह एवं तकनीकी शाखा प्रभारी पंकज आनंद, सि0/इन्द्रजीत कुमार, सिपाही रोहित कुमार शामिल थे। बतादे की उपरोक्त छापेमारी टीम के द्वारा कांड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों एवं लूटी गई ट्रेक्टर व डाला एवं माल सहित अन्य समानों की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही थी।छापामारी के क्रम में लूट में संलिप्त 06 अपराधकर्मियों को लूटे गये ट्रेक्टर के साथ पूर्व में ही गिरफ्तारी कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त अपराधी रवि कुमार, पिता-सनमोल विशवास मोहनपुर थाना-बिहारीगंज जिला-मधेपुरा के मोहनपुर गाॅव से पकड़ा गया तथा इसके निशानदेही के आधार पर कांड में संलिप्त 08 अपराधकर्मियों क्रमशः 1. रवि कुमार विशवास 2. चद्रशेखर कुमार 3. मुख्तार आलम 4. मो0 साफेर उर्फ सलीम 5. मो0 एहतेषाम 6. मो0 सदाव 7. मो0 मुसब्बीर आलम एवं 8. महमुदुल हसन जिला पूर्णियाॅ को लूटी गई ट्रेलर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को अपराधकर्मियों के घर से बरामद कर सभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त अप्राथमिकी अभियुक्त रवि कुमार का Santro Car को भी अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। वही विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: