Jhalawar PG College Sargam 2026 | Cultural Program में बिखरे रंग | Jhalawar News
Автор: Hadoti Times
Загружено: 2026-02-01
Просмотров: 66
Описание:
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ में दिनांक 31 जनवरी 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “सरगम 2026” में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया।
कार्यक्रम में 4 दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकल्याण मीना ने अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों की क्रांतिकारी सोच, जोश और जुनून की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सही दिशा ही देश के भविष्य को तय करती है। साथ ही उन्होंने झालावाड़ जिले के उत्थान और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की जानकारी भी दी।
नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने कहा कि कॉलेज लाइफ विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में गरिमा मेहता, एकल गायन में किरण मेहरा तथा समूह नृत्य में बादल एवं अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिलोर चतुर्वेदी, अब्दुल वाजिद, हर्षित एवं हर्षिता ने किया।
सरगम 2026 ने यह साबित कर दिया कि झालावाड़ के युवा प्रतिभा, संस्कृति और आत्मविश्वास से भरपूर हैं।
****************************************************************
यह वीडियो Jhalawar PG College Sargam 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम की
Live / Ground Coverage है।
इस वीडियो में उपयोग किया गया संगीत (Background Music / Live Performance)
कार्यक्रम का ही एक हिस्सा है, जिसे जानबूझकर या अलग से उपयोग नहीं किया गया है।
यह वीडियो केवल:
• News Reporting
• Cultural Event Coverage
• Educational & Informational Purpose
के लिए बनाया गया है।
इस वीडियो में किसी भी प्रकार के म्यूजिक या कंटेंट पर हमारा कोई स्वामित्व नहीं है।
सभी अधिकार उनके respective copyright owners के पास सुरक्षित हैं।
यदि किसी कंटेंट ओनर को आपत्ति हो, तो कृपया copyright claim के माध्यम से सूचित करें,
वीडियो को हटाने का उद्देश्य नहीं है।
Thanks for watching.
Hashtags:
#Sargam2026 #JhalawarNews #PGCollegeJhalawar #CollegeCulturalProgram
#RajasthanNews #StudentsTalent #CulturalEvent #BreakingNews
#TrendingNews #TodayNews #Jhalawar #CollegeLife #HindiNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: