अच्युतानंद महाराज पहॅुचे त्राहि अच्युत शाखा आश्रम धोवगम्मा # TRAHI ACHUT AASHRAM DHOBGAMA
Автор: NEWS BHARAT TV
Загружено: 2023-10-07
Просмотров: 3624
Описание:
https://newsbharattv.in
चारों तरफ आज तैयारियों का चहल पहल है,माहौल खुशनुमा है, जैसा कि आप देख रहे हैं, रंगोली बनाये जा रहे है, तोरण द्वार सजाया जा चुका है, बड़े पैमाने पर प्रसाद बन रहा है, बड़ी संख्या में लोग पहॅुचे हुए हैं, और सुबह सात बजे से ही यहां लोगो का आना प्रारम्भ हो चुका है, दूर दराज से आने वाले सैकड़ो लोग एक दिन पहले ही आ चुके हैं, एक तरह से यहां मेला का माहौल दिख रहा है, तो दूसरी तरफ भक्ति रस में सराबोर गीत संगीत के कार्यक्रम में भक्तगण भाव विभोर हो रहे हैं, मुख्य द्वार पर अपने आगंतुक की प्रतिक्षा में सैकड़ो लोग घंटो से कतारबद्ध होकर, स्वागत के लिए उत्सुक हैं,
नमस्कार, मैं कुमार पंकज, और आप अभी देख रहे हैं न्यूज भारत टीभी, जैसा कि आप देख रहे है कि , आये हुए लोगों में उत्साह और उत्सव का माहौल है, मौका है, उड़ीसा के त्राहि अच्युत आश्रम के, अच्युतानंद महाराज जी के आगमन का। समस्तीपुर के पुसा प्रखण्ड स्थित त्राहि अच्युत शाखा आश्रम धोवगम्मा में जन जागृति अभियान के तहत आज अच्युतानंद महाराज जी का पदार्पण होना है,हांलाकि निर्धरित समय से करीब पांच घंटा विलम्ब से, त्राहि अच्युत शाखा आश्रम धोवगम्मा से जुड़े भक्तों को , अपने इष्ट गुरु अच्युतानंद महाराज जी का दीदार हुआ, इस अवसर पर हम यहां के उत्सवी माहौल के एक एक मुख्य क्षण को आप दर्शक तक पहॅुचाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सबसे पहले, अच्युतानंद जी ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए क्या कहा आइये देखते हैं,
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: