देर से आए पर दुरस्त आए, जिले में पनप रहे नशे के कारोबार पर खुलकर बोले विधायक संयम लोढ़ा।
Автор: First Rajasthan
Загружено: 2021-06-04
Просмотров: 735
Описание: सिरोही। पिछले कई दिनों से सिरोही एसपी हिम्मत अभिलाष टांक पर लग रहे शराब तस्करों से मिली भगत के आरोपों को लेकर अब तक चुप रहने वाले सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने आज मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी... प्रदेश सरकार को सहयोग करने वाले सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने शराब तस्करी के मामले पर आज वो सबकुछ बयान कर दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी... विधायक लोढ़ा ने सर्किट हाऊस में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए पुर मामले को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब भी सवालों से ही देना शुरू किया... उन्होंने कहा कि जिले में पहुंचने वाली हरियाणा निर्मित शराब जिले तक कैसे पहुंच रही हैं?... हरियाणा से नागौर से और नागौर से सिरोही तक कहीं पर भी इस खेप का नही पकड़ा जाना क्या इशारे करता हैं?... जिले के गुजरात बॉर्डर वाले पुलिस थानों में थानाधिकारी की पोस्टिंग को लेकर उन्होंने राजस्थान पुलिस हेडक्वॉर्टर को ही कटघरे में खड़ा कर दिया... विधायक लोढ़ा ने कहा कि हेडक्वार्टर की शिफारिश से एक थानाधिकारी की पोस्टिंग होती हैं तो समझो तार कहाँ तक जुड़े हुए हैं?... एक साल में चार बार मंडार थानाधिकारी के तबादले को लेकर भी लोढ़ा ने सिस्टम को आड़े हाथ लिया... उन्होंने कहा कि जब उन थानेदारों की कार्यप्रणाली सही नही थी, तो उन्हें दूसरे थानों में क्यों पोस्टिंग दी गई?... विधायक लोढ़ा यहीं नही रुके... उन्होंने गुजरात राज्य में शराब तस्करी को लेकर राजस्थान महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के आबकारी विभागों की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए... उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यो का आबकारी विभाग चाहता हैं कि उनकी शराब ज्यादा बिक्री हो, इसके लिए गुजरात सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं और इन तीनों राज्यों से शराब की तस्करी होकर शराब गुजरात पहुंच रही, आज हालात ये हैं कि गुजरात मे घर घर शराब बिक रही हैं... उन्होंने कहा कि सिरोही जिले की गुजरात से लगती सीमा पर स्थित शराब की दुकानों के लिए करोड़ो रुपयों की बड़ी बड़ी बोलियां लगती हैं... बॉर्डर पर स्थित इन ठेकों की शराब कौन पीता हैं?... इन ठेकों की ज्यादातर शराब गुजरात में सप्लाई होने का भी लोढ़ा ने आरोप लगाया... साथ ही गांवों में बिना लाइसेंस अवैध ब्रांच खोलकर हो रही शराब बिक्री के लिए भी आबकारी विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत बताया... लोढ़ा ने कहा कि अगर पुलिस और आबकारी विभाग ठान ले तो एक बोतल शराब की तस्करी नही हो सकती... यानी लोढ़ा ने स्पष्ट तौर पर इस शराब तस्करी के लिए पुलिस और आबकारी विभाग को दोषी माना हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: