खून साफ करने वाला पौधा। हिरनखुरी का पौधा। benefit of hirankhuri plant🫀convolvulus arvensis। bindweed
Автор: Ayushyogi
Загружено: 2021-05-12
Просмотров: 25280
Описание:
खून साफ करने वाला आयुर्वेदिक पौधा।
हिरनखुरी का पौधा खरपतवार के रुप में मिल्ने वाला एक औषधि मूलक महत्वपूर्ण वनौषधि है।
इसका प्रयोग आयुर्वेदिक ग्रंथों में ज्यादा नहीं है मगर स्थानीय वैद्य लोग अप्ने हिसाब से इस हिरनखुरी नामक वनस्पति का प्रयोग करते हैं। इसका पत्ता हिरण के पैर के नाखून के आकार का होने के कारण इस्को हिरणखुरी इस नाम से जाना जाता है।
इसके पत्ते खुरदरा होता है। यह लता के रूप में खेतों के नमी वाली भागों में बरसात के समय हमेशा अपने आप पनप्ता है।
हिरण खुरी के पौधा को विशिष्ट रक्त शोधक के रूप में लिया जाता है।
#हिरणखुरी_पौधा_का_आयुर्वेदिक_प्रयोग
1. अनियमित मासिक धर्म में
हिरन खुरी कि पंचांग को सुखा कर पाउडर बनाइए और रोगी को सुबह शाम पानी के साथ एक एक चम्मच दीजिए।
2. रजस्वला के वक्त स्त्री को दर्द अधिक हो तो
हिरनखुरी के पंचांग को सुखाकर पाउडर बनाइए अब दशमूल काढ़ा 50ml ,50ml पानी मिलाकर इसमें एक चम्मच एरंड का तेल और एक चम्मच हिरनखुरी का पंचांग के पाउडर डालकर स्त्री को पिला दीजिए।
3. फोड़े फुंसी मैं
हिरनखुरी के 5 पत्ते
बांस के पत्ते 5 पत्ते
बच का पाउडर एक चम्मच
को पीसकर फोड़े फुंसी के ऊपर लगाना चाहिए। यह बेहतरीन रक्त सोधक है।
इस वनस्पति को मैंने बस इतने ही रोगों में प्रयोग किया है। और इन समस्याओं में इस वनस्पति का प्रयोग करते हुए मुझे 75% तक लाभ दिखता है. इस वनस्पति का और भी बहुत सारे प्रयोग हो सकता है जानकार लोग आयुर्वेदिक पुनरुत्थान के लिए कृपया मैसेज बॉक्स में इस वनस्पति के बारे में और जानकारी प्रदान करें।
अन्य आयुर्वेद और अध्यात्म तथा ज्योतिषीय जानकारी के लिए कृपया मुझे इस whatsapp नंबर पर मैसेज करें
8699175212
पंडित द्रोणाचार्य शास्त्री
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: