Bihar Budget: किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ गए सालाना इतने रुपये, बिहार बजट में बड़ा ऐलान
Автор: Kisan Tak
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 90217
Описание:
बिहार के किसानों (Bihar) के लिए किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) बढ़ाने का ऐलान हो गया है. मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत बिहर के किसानों को ₹3,000 सालाना अतिरिक्त देने की घोषणा की गई है. ये ऐलान नीतीश सरकार (Nitish Government) ने बिहार विधानसभा में बजट (Bihar Budget) पेश करते हुए किया है. बिहार विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ है. वित्त मंत्री बिजेन्द्र यादव ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में बजट पेश किया है. उन्होंने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले बजट 3.16 लाख करोड़ रुपये से 30,694.74 करोड़ रुपये अधिक है.
उन्होंने 2026–27 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे और सभी सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के जरिए मखाना, डेयरी उद्योग और मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा. युवाओं पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर एक करोड़ रोजगार सृजित किए जाएंगे. साथ ही लघु उद्योगों पर विशेष फोकस रहेगा. वित्त मंत्री ने करीब 12 मिनट तक बजट पेश दिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया. यह अब तक का बिहार का सबसे बड़ा बजट है. बिहार सरकार में ग्रामीण विकास पर 23,701.18 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है.
#BiharBudget2026 #KisanSammanNidhi #NitishKumar #BiharFarmers #AgricultureBudget #FarmerIncome #RuralDevelopment #EmploymentNews #BiharNews #KisanYojana #IndiaAgri #StateBudget
...............................................................................................................................................
About the Channel
किसान तक पर आपका स्वागत है. यहां आपको खेत से खलिहान, पशुपालन से डेयरी प्रोडक्ट, खाद-बीज से मौसम, सरकारी योजनाओं से जॉब्स, ऑर्गेनिक खेती से बागवानी तक, किसानी से जुड़ी हर वो खबर मिलेगी जो आपके मतलब की है. इंडिया टुडे ग्रुप का ऐसा प्लेटफॉर्म है किसान तक जो हर किसान की ही नहीं, हर देशवासी की आवाज है. जुड़े रहिए हमारे साथ.
Welcome to Kisan Tak. Kisan Tak is India's first platform that promises to deliver all the news related to agriculture. Right from farming to animal husbandry, dairy, manure, seed, weather, government schemes, jobs, organic farming and horticulture, Kisan Tak will cover all aspects related to farming and agriculture.
Led by the India Today Group, Kisan Tak is the voice of every farmer, the voice of India. Stay tuned.
Visit Kisan Tak Website- https://www.kisantak.in
Follow and Like us on Facebook- / kisantakchannel
Follow us on Instagram- / kisantak
Follow us on Twitter- / kisantakchannel
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: