तरावीह क़ज़ा हुई या नही ? रमज़ान के चाँद की शहादत पर अंजुमन उदयपुर की रुयते हिलाल कमेटी का शरई फैसला!
Автор: Anjuman Ta'limul Islam
Загружено: 2026-03-16
Просмотров: 884
Описание:
अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की जानिब से रमज़ान की चाँद रात को पेश आए अहम मसले के बारे में यह ऑफिशियल बयान पेश किया जा रहा है।
चाँद की शहादत में देरी की वजह से शहर में तरावीह को लेकर कई सवालात और इख्तिलाफात सामने आए। कुछ लोगों ने तरावीह नमाज़ पहले अदा कर ली, कुछ ने शहादत के बाद पढ़ी और कुछ लोग कन्फ्यूजन की वजह से तरावीह अदा नहीं कर सके। इसी वजह से अवाम में यह सवाल पैदा हुआ कि क्या तरावीह क़ज़ा हो गई? और क्या इसमें अंजुमन की तरफ से कोई कमी रही?
अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने इस मसले को पूरी संजीदगी और ज़िम्मेदारी के साथ लिया। रूयते हिलाल कमेटी के ज़रिये इस पूरे मामले की तहक़ीक की गई, जिसमें मुफ़्ती अली हुसैन रिज़वी साहब की सरपरस्ती में मौलाना मुसन्ना रिज़वी, मौलाना सोबदार आलम, काज़ी हामिद रज़ा और अंजुमन की कैबिनेट ने आपसी मशवरे से क़ुरआन-ओ-हदीस, फुक़हा-ए-इस्लाम और बुजुर्गाने दीन के अक़वाल की रोशनी में पूरी तफसील के साथ इस मसले का जायज़ा लिया।
इस पूरी तहक़ीक पर लगभग 10 सफ़हात की एक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे अंजुमन के ऑफिशियल रिकॉर्ड में महफूज़ कर लिया गया है।
इस वीडियो में आप जानेंगे:
✔ तरावीह का शरई हुक्म क्या है
✔ क्या तरावीह नमाज़ क़ज़ा होती है या नहीं
✔ चाँद की शहादत का सही तरीका क्या है
✔ उस रात पेश आए पूरे वाक़ये की हकीकत क्या थी
✔ लोगों में जो कन्फ्यूजन फैला, उसकी असल वजह क्या थी
इस वीडियो का मकसद किसी पर इल्ज़ाम लगाना नहीं, बल्कि अवाम तक सही और मुकम्मल दीनी मालूमात पहुंचाना है ताकि हम सब क़ुरआन-हदीस और उलमा-ए-किराम की रहनुमाई के मुताबिक सही अमल कर सकें।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम की हमेशा यह कोशिश रहेगी कि ऐसे नाज़ुक दीनी मसाइल में समाज में इत्तेहाद, इत्मिनान और सही रहनुमाई कायम रहे।
📌 आपसे गुज़ारिश है कि इस वीडियो को पूरा देखें, समझें और आगे शेयर करें ताकि सही जानकारी हर तक पहुँच सके।
This is the official statement by Anjuman Ta’limul Islam, Udaipur regarding the confusion on moon sighting (Shahadat) and Taraweeh prayer.
Due to late confirmation of the moon, many people had questions:
Did Taraweeh become Qaza?
What is the correct ruling?
What is the correct process of moon sighting?
In this video, all answers are explained clearly with guidance from Islamic scholars, based on Qur’an, Hadith, and Islamic teachings.
Our aim is to remove confusion and guide the community with correct knowledge.
📌 Watch full video and share it so correct information reaches everyone.
#ChandRaat
#MoonSighting
#Taraweeh
#Ramadan2026
#IslamicGuidance
#AnjumanTalimulIslam
#UdaipurMuslims
#DeeniMasail
#IslamicKnowledge
#MuslimCommunity
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: