Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा में BJP और मजबूत, 38 सीटों के साथ Congress न्यूनतम स्तर पर सिमटी
Автор: Dainik Jagran - दैनिक जागरण
Загружено: 2020-11-03
Просмотров: 8003
Описание:
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद उच्च सदन में समीकरण बदल गए हैं। राज्यसभा के इतिहास में बीजेपी (BJP) अपने शिखर पहुंच गई है तो कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर आ गई। उच्च सदन में 92 सांसदों के साथ बीजेपी और मजबूत हो गई है। जबकि कांग्रेस (Congress) घटकर 38 सीटों पर आ गई है। वही एनडीए (NDA) की बात करे तो सदन में सदस्यों की संख्या 112 हो गई है। हालांकि, उच्च सदन में एनडीए बहुमत से अभी दूर है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्य सभा सीटों के लिए हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) की 10 और उत्तराखंड (Uttarakhand) की एक सीट शामिल थी। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या के हिसाब से आठ उम्मीदवार उतारे थे। वे सभी चुनकर आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) , भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी ब्रिज लाल, नीरज शेखर (Neeraj Shekhar), हरिद्वार दूबे, गीता शाक्य, बी एल वर्मा (BL Verma) और सीमा द्विवेदी शामिल है. जबकि समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) और बसपा (BSP) प्रत्याशी रामजी गौतम निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. उत्तर प्रदेश से अब उच्च सदन में कांग्रेस के पास एक सांसद रह गया है। उत्तराखंड की एकमात्र सीट भी बीजेपी को मिली है। सभी सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 से 24 नवंबर 2026 तक रहेगा।
#RajyaSabhaElection2020 #DainikJagran #LatestNews
**********
For more videos visit https://www.jagrantv.com
**********
Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more!
Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT
Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn
Subscribe now to our network channels:
Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb
iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1
HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l
OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7
Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM
Follow Us On:
Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB
Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran
Visit our website - https://www.jagran.com
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: