क्यों जानलेवा होता है उत्तराखंड का मानसून? Uttarakhand disaster | Extra Cover 79
Автор: Baramasa
Загружено: 2025-06-30
Просмотров: 80858
Описание:
‘उत्तराखंड सी हो गई है ज़िंदगी,
खूबसूरत तो बहुत है पर आपदाएँ भी कम नहीं.’
कुछ सालों से ये पंक्तियाँ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वायरल इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि उत्तराखंड को जीवन की ख़ूबसूरती और त्रासदियों का मिश्रित प्रतीक बनाती ये पंक्तियाँ लोगों सीधे छूती हैं. बेहद खूबसूरत लैंड्स्केप्स और तमाम प्राकृतिक सौंदर्य समेटे उत्तराखंड जितना लुभावना लगता है, उतनी ही आपदाओं और त्रासदियों का शिकार भी है. गर्मियों में फ़ॉरेस्ट फायर से यहां के पहाड़ धधकते हैं, सर्दियों में एवलाँच के रूप में आपदा टूटती है और बरसात में तो पूरा पहाड़ ही जैसे बेबस होकर थम-सा जाता है. आज के अख़बारों की ये तस्वीरें ही देखिए. कहीं बादल फटने से मज़दूर लापता हो चुके हैं, कहीं दरकते पहाड़ों ने जिंदगियाँ लील ली हैं, कहीं उफनती हुई नदियाँ लोगों को डरा रही हैं और आवागमन की स्थिति ऐसी है कि प्रदेश भर में 180 सड़कें बाधित हुई हैं जिनमें से 127 अब भी बंद पड़ी हैं. आपदाओं के डरावने visuals आप सोशल मीडिया पर तैरते हुए खूब देख ही रहे हैं जिनमें कोक स्टूडीओ फ़ेम लोक गायिका कमला देवी के घर उजड़ जाने के भी विज़ूअल शामिल हैं. ये कहानी अब हर साल की हो गई है. हर बार बरसात का मौसम उत्तराखंड में तबाही लेकर आता है और बीते कुछ दशकों के ट्रेंड देखें जाएं तो ये साफ नजर आता है कि इस तबाही में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी ही हुई है. हमारा सारा शासन-प्रशासन, तमाम नीतियाँ, योजनाएँ, आयोग धरे के धरे रह जाते हैं और सिर्फ़ शॉर्ट-टर्म damage-कंट्रोल पर ही पूरी बहस आकर सिमट जाती है. मसलन एक-दो दिन के लिए स्कूल्स बंद कर दिए जाते हैं, यात्राएं रोक दी जाती हैं, अड्वाइज़री जारी की जाती हैं कि यात्री जहां भी हैं वहीं रुक जाएं. ये तमाम कदम उठाना जरूरी भी हैं क्योंकि त्वरित तौर पर आपदाओं के नुक़सान को कम करने का यही तरीका भी है. लेकिन मूल सवाल तो ये है कि दशकों की प्लानिंग के बाद भी हमारा प्रदेश बरसात में इतना बेबस और लाचार क्यों हो जाता है और क्या इसका कोई समाधान है ही नहीं? इस मूल सवाल को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझते हैं.
उत्तराखंड में भूस्खलन
मानसून में उत्तराखंड
उत्तराखंड बारिश 2025
क्लाउडबर्स्ट उत्तराखंड
चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में सड़कों की हालत
आपदा प्रबंधन उत्तराखंड
उत्तराखंड का पहाड़ी क्षेत्र
हिल स्टेशन में बारिश का खतरा
monsoon in Himalayas
Uttarakhand rain disaster
Why is Uttarakhand dangerous in monsoon
monsoon travel warning India
#UttarakhandMonsoon #उत्तराखंड_बारिश #MonsoonDisaster #UttarakhandNews #LandslideAlert #Cloudburst #CharDhamYatra
#NaturalDisasterIndia #उत्तराखंडआपदा #PahadiNews #uttarakhand #news #extracover
For Commercials/ Advertising/ Brand Promotion at Baramasa:
Contact : 9720128918, Whatsapp: 7505566409
Join this channel to support baramasa:
/ @baramasa
बारामासा को फ़ॉलो करें:
Facebook: / baramasa.in
Instagram: / baramasa.in
Twitter: / baramasa_in
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: