ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्मीपुर बीआरसी के बच्चे पहुँचे चिड़ियाघर गोरखपुर

Автор: Dr. Devendra Nath Rao

Загружено: 2026-03-01

Просмотров: 174

Описание: शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्मीपुर बीआरसी के बच्चे पहुँचे चिड़ियाघर गोरखपुर #maharajganj #studentlife

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का शैक्षिक भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति नवाचार होता है विकसित

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने गोरखपुर का चिड़ियाघर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं रेल म्यूजियम किया भ्रमण

लक्ष्मीपुर। महराजगंज। उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 100 होनहार विद्यार्थियों को रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गोरखपुर ले जाया गया। इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों में इतिहास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा आधारित शिक्षा तथा अनुशासन की भावना का विकास करना था। प्रातः 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय से बस रवाना हुई और देर सायं सभी बच्चे सुरक्षित एवं उत्साहित होकर वापस लौटे।

सबसे पहले बच्चों ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर का भ्रमण किया। यहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों और पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शेर, बाघ, हिरण, मोर और कई दुर्लभ प्रजातियों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं के जीवन, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी मिली। शिक्षकों ने बच्चों को जैव विविधता और वन संरक्षण के बारे में भी सरल भाषा में समझाया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राजकीय बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों, शिलालेखों और ऐतिहासिक अवशेषों को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए। यहां उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन, प्राचीन भारतीय संस्कृति तथा क्षेत्रीय इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इतिहास की इन धरोहरों को प्रत्यक्ष देखकर बच्चों में अपने अतीत के प्रति जिज्ञासा और सम्मान की भावना विकसित हुई।
इसके बाद बच्चों को रेल संग्रहालय गोरखपुर ले जाया गया। रेल म्यूजियम में पुराने इंजन, कोच और रेलवे के विकास की झलक देखकर बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। यहां उन्हें भारतीय रेल के इतिहास, तकनीकी विकास और परिवहन व्यवस्था के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने बड़े उत्साह से मॉडल ट्रेनों को देखा और रेलवे तकनीक को समझने का प्रयास किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों की वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर जब बच्चे वास्तविक दुनिया को देखते और समझते हैं, तो उनकी सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन, सामूहिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार का अवसर देकर शासन की मंशा है कि वे भी निजी विद्यालयों के छात्रों की तरह गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्राप्त कर सकें।
एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों को भ्रमण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने उन्हें समझाया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव भी ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत है।

इस अवसर पर जयदयाल प्रजापति, शिवचरन, एआरपी राकेश कुमार अग्रहरि, ध्रुवनारायण गुप्ता, डॉ. शर्मिष्ठा सिंह, डॉ. देवेंद्र राव, प्रिंस पासवान, हरिकेश चौरसिया, सुन्दरावती, सौम्या श्रीवास्तव, नीलिमा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्मीपुर बीआरसी के बच्चे पहुँचे चिड़ियाघर गोरखपुर

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Durga Shanker Mishra Interview: UP CM Yogi Adityanath की कार्यशैली पर पर पूर्व IAS ने क्या कहा ?

Durga Shanker Mishra Interview: UP CM Yogi Adityanath की कार्यशैली पर पर पूर्व IAS ने क्या कहा ?

#uptet UPTET | STET | BPSC 4.0 | कृषि की प्रमुख क्रांतियां BY ASHISH SIR CLASS-17

#uptet UPTET | STET | BPSC 4.0 | कृषि की प्रमुख क्रांतियां BY ASHISH SIR CLASS-17

Special Programme on Holi: होली के रंग, रंग बरसे | Holi Festival Celebration In India | Holi Special

Special Programme on Holi: होली के रंग, रंग बरसे | Holi Festival Celebration In India | Holi Special

Class-4 SCIENCE 1000 प्रश्न  PYQ + EXPECTED🎯 By Neeraj Sir #neerajsir

Class-4 SCIENCE 1000 प्रश्न PYQ + EXPECTED🎯 By Neeraj Sir #neerajsir

Durga Mishra Interview:मोदी-योगी के वो खास 'सूत्रधार', जिनके हाथ में थी राम मंदिर और नई संसद की कमान

Durga Mishra Interview:मोदी-योगी के वो खास 'सूत्रधार', जिनके हाथ में थी राम मंदिर और नई संसद की कमान

Reincarnation : मौत के बाद कैसी होती है दुनिया?  | Death | Palwal News | Top News

Reincarnation : मौत के बाद कैसी होती है दुनिया? | Death | Palwal News | Top News

Tempo Tuska - sztab kryzysowy pięć dni po wybuchu kryzysu | A. Klarenbach

Tempo Tuska - sztab kryzysowy pięć dni po wybuchu kryzysu | A. Klarenbach

DR MAGDALENA ZIĘTEK-WIELOMSKA | JAN POSPIESZALSKI ROZMAWIA #200

DR MAGDALENA ZIĘTEK-WIELOMSKA | JAN POSPIESZALSKI ROZMAWIA #200

Czy prezydent Karol Nawrocki przyjmie listy uwierzytelniające od nowego ambasadora Rosji w Polsce?

Czy prezydent Karol Nawrocki przyjmie listy uwierzytelniające od nowego ambasadora Rosji w Polsce?

STANOWSKI: WYWIAD TRZASKOWSKIEGO, WYBORY, ZA**BISTOŚĆ

STANOWSKI: WYWIAD TRZASKOWSKIEGO, WYBORY, ZA**BISTOŚĆ

GORAKHPUR की नौशीन ने UPSC में हासिल किया 9वीं रैंक ।। UPSC 2023 ।। UPSC TOPPER

GORAKHPUR की नौशीन ने UPSC में हासिल किया 9वीं रैंक ।। UPSC 2023 ।। UPSC TOPPER

Gorakhpur: Pakistan की तारीफ कर Student को Noun पढ़ाने वाली English Teacher होगी बर्खास्त

Gorakhpur: Pakistan की तारीफ कर Student को Noun पढ़ाने वाली English Teacher होगी बर्खास्त

Gorakhpur Primary School Teacher झाल-ढपली लेकर गीतों में Maths पढ़ाते हैं, देखकर दिल खुश हो जाएगा

Gorakhpur Primary School Teacher झाल-ढपली लेकर गीतों में Maths पढ़ाते हैं, देखकर दिल खुश हो जाएगा

गोरखपुर में महिंद्रा कोचिंग के 25 बच्चे विभिन्न पदों पर हुए चयनित, संस्थान ने किया सम्मानित।

गोरखपुर में महिंद्रा कोचिंग के 25 बच्चे विभिन्न पदों पर हुए चयनित, संस्थान ने किया सम्मानित।

राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का अद्भुत नजारा | बच्चों के साथ नूतन अनुभव

राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का अद्भुत नजारा | बच्चों के साथ नूतन अनुभव

Bezkarny baron Kaczyńskiego. Dlaczego szef PKOL Piesiewicz jest nietykalny? Piński, Szwejgiert

Bezkarny baron Kaczyńskiego. Dlaczego szef PKOL Piesiewicz jest nietykalny? Piński, Szwejgiert

लक्ष्मीपुर बीआरसी के परिषदीय स्कूलों के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण रेल म्यूजियम गोरखपुर यूपी

लक्ष्मीपुर बीआरसी के परिषदीय स्कूलों के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण रेल म्यूजियम गोरखपुर यूपी

गोरखपुर के गौरव त्रिपाठी ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, संघर्ष की एक नई मिशाल हैं गौरव

गोरखपुर के गौरव त्रिपाठी ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, संघर्ष की एक नई मिशाल हैं गौरव

गोरखपुर: Himalayan Public School के बच्चों ने Science Exhibition में दिखाया कमाल ! SA News UP

गोरखपुर: Himalayan Public School के बच्चों ने Science Exhibition में दिखाया कमाल ! SA News UP

Gorakhpur: आज आ गया CBSE Board का रिजल्ट, RAMPUS ने फिर रच दिया कीर्तिमान #cbse #neet #education

Gorakhpur: आज आ गया CBSE Board का रिजल्ट, RAMPUS ने फिर रच दिया कीर्तिमान #cbse #neet #education

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]