श्रीविद्या ग्रन्थ परिचय Shrividya Literature
Автор: श्रीविद्यासंवाद Shrividya Samvad
Загружено: 2020-04-22
Просмотров: 7757
Описание:
श्रीमात्रे नम:
सद्गुरु से श्रीविद्या दीक्षा प्राप्त होने के उपरान्त यह गूढ़ मार्ग सुगम बन जाता है। श्रीविद्योपासकों के मन में फिर भी कुछ जिज्ञासायें रह जाती हैं तथा कुछ और जानने का उत्साह सदा बना रहता है। किन्तु इन जिज्ञासाओं को कैसे शांत करें यह प्रश्न उपस्थित रहता है। भगवती की कृपा से हमें प्रसाद स्वरूप महर्षियों एवं प्रसिद्ध श्रीविद्योपासकों से इस मार्ग के अद्भुत ग्रन्थ प्राप्त हुए हैं। गुरुदेव की आज्ञा से हमें उनका अध्ययन अवश्य करना चाहिये।
इसे दृष्टि में रखते हुए कुछ श्रीविद्या ग्रन्थों का परिचय इस विडियो के माध्यम से प्रस्तुत कर रहा हूं। वैसे श्रीविद्या ग्रन्थों का अथाह भण्डार वर्तमान में उपलब्ध है किन्तु प्रारंभिक अध्ययन के लिए इनका परिचय दिया जा रहा है।
भविष्य में एक - एक ग्रन्थ का विस्तृत विवरण इस चैनल पर प्रस्तुत किया जायेगा। इसी क्रम में सौन्दर्यलहरी का परिचयात्मक विडीयो पूर्व में अपलोड किया जा चुका है।
आशा है श्रीविद्योपासक हमारे इस प्रयास से लाभान्वित होंगे।
जयश्री ललिताम्बा
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: