टीबी (क्षय रोग,तपेदिक) के लक्षण,प्रकार,कारण,इलाज,दवा, उपचार/Tuberculosis/XDR TB क्या होती है-Ep. 839
Автор: Galaxy Youtube Channel
Загружено: 2025-04-17
Просмотров: 54
Описание:
टीबी (क्षय रोग,तपेदिक) के लक्षण,प्रकार,कारण,इलाज,दवा, उपचार/Tuberculosis/XDR TB क्या होती है ।
टीबी (ट्यूबरकुलोसिस, यक्ष्मा, तपेदिक या क्षयरोग) एक संक्रामक रोग होता है, जो आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। किसी एक ही संक्रामक एजेंट के कारण होने वाले अन्य रोगों के मुकाबले टीबी दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा जानलेवा रोग है। टीबी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हवा के द्वारा फैलता है। आप हवा में सांस लेकर टीबी के बैक्टीरिया को प्राप्त कर सकते हैं और टीबी से ग्रस्त हो सकते हैं। टीबी के बैक्टीरिया हवा में उन व्यक्तियों द्वारा फैलाए जाते हैं, जिनके शरीर में पहले से ही टीबी के बैक्टीरिया हैं। यह एक धीमी-गति से बढ़ते बैक्टीरिया के कारण होता है जो शरीर के उन भागो में बढ़ता है जिनमे खून और ऑक्सीजन होता है इसलिए टीबी ज़्यादातर फेफड़ों में होता है। इसे पल्मोनरी टीबी (Pulmonary TB) कहते हैं। टीबी शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। इसके लक्षणों में लगातार तीन हफ्ते से ज्यादा निरंतर कफ वाली खांसी होना, थकान और वजन घटना शामिल है। टीबी आमतौर पर उपचार के साथ ठीक हो जाते हैं, इसके उपचार में एंटीबायोटिक दवाओं के कोर्स शामिल हैं। इसका उपचार अक्सर सफल ही होता है, लेकिन इसके उपचार में 6-9 महीने लग सकते हैं और कुछ स्थितियों में 2 साल तक का गपय भी लग सकता है।
डाक्टर सीपी सिंह
वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक/छाती रोग विशेषज्ञ
जिज्ञासा नर्सिंग-होम, गांधी नगर।
Повторяем попытку...

Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: