जयपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ | KBP Times
Автор: KBP Times
Загружено: 2026-01-09
Просмотров: 2341
Описание:
जयपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ | KBP Times
जयपुर के विद्याधर नगर में श्री गिर्राज संघ परिवार विश्वकर्मा, जयपुर के 27वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 108 श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर 201 महिलाओं द्वारा कलश व पोथी यात्रा निकाली गई, जबकि पुरुष श्रद्धालु सिर पर भागवत पोथी लेकर चले।
कलश यात्रा विद्याधर नगर सेक्टर-7 स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल, अग्रसेन हॉस्पिटल के पीछे पहुंची। वहां विधि-विधान से श्रीमद भागवत जी की पूजा की गई।
परम श्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण जी गोस्वामी व्यास पीठ से 15 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के प्रथम दिन श्री गणेश पूजन, भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण का सुंदर वर्णन किया गया।
इस आयोजन में भागवत मिशन परिवार के अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल एवं महामंत्री गिरीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#JaipurNews #BhagwatKatha #KalashYatra #AcharyaMridulKrishnaJi #SpiritualIndia #ReligiousEvent #KBPTimes #JaipurBhagwatKatha #SanatanDharma #HinduCulture #VidhyadharNagar #BhagwatKathaLive #IndianTradition #KathaVachan #SpiritualJourney #BhagwatPurana #DivineEvent #JaipurEvents #ReligiousNews #HinduFestival #BhagwatKathaJaipur #KalashYatraJaipur #MridulKrishnaShastri #Bhakti #Devotional #IndianCulture #Faith
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: