Kankroli Railway Station Explained | Map, Yard Plan & Infra Details | Mavli Marwad gauge conversion
Загружено: 2026-03-12
Просмотров: 1932
Описание:
राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कांकरोली रेलवे स्टेशन को अब एक नए ब्रॉड गेज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन पहले मावली–मारवाड़ मीटर गेज रेलवे लाइन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन था, जिसे अब गेज कन्वर्ज़न परियोजना के तहत पूरी तरह नए रूप में बनाया जा रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया तक लगभग 82 किलोमीटर रेलवे लाइन को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 968 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
नया कांकरोली स्टेशन लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें दो हाई लेवल प्लेटफॉर्म, पाँच रेलवे ट्रैक, टावर वैगन साइडिंग, TTM साइडिंग, OHE डिपो और आधुनिक स्टेशन भवन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इस स्टेशन से भविष्य में द्वारकाधीश जी मंदिर, राजसमंद झील, नौ चौकी और कुम्भलगढ़ किला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस वीडियो में हमने कांकरोली रेलवे स्टेशन के स्टेशन लेआउट, तकनीकी विशेषताएँ, ब्रिज और RUB निर्माण, स्टेशन सुविधाएँ और परियोजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण कमियों को विस्तार से समझाने की कोशिश की है।
📍 Project: Mavli – Marwar Gauge Conversion
📍 Section: Nathdwara – Devgarh Madariya
📍 Project Length: 82 km
📍 Estimated Cost: ₹968 Crore
अगर आपको भारत के ऐसे ही railway और infrastructure projects की detailed analysis पसंद है,
तो channel को subscribe करें और ऐसी detailed stories का हिस्सा बनें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: