वनस्पति विज्ञान विभाग के परिषदीय कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण समारोह
Автор: News 20 Uttar Pradesh
Загружено: 2025-11-28
Просмотров: 479
Описание:
शुक्रवार को केएनपीजी काॅलेज ज्ञानपुर भदोही के वनस्पति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉक्टर रवि कुमार यादव ने सभी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय “भारत के प्रमुख वनस्पति विज्ञानी” रहा, जिसमें बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के कुल 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में शिवांश पाठक ने प्रथम, आदित्य प्रकाश उपाध्याय ने द्वितीय व अनुष्का पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता “पौधों के कुल” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर के 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इफा यास्मीन ने प्रथम, रिया मिश्रा ने द्वितीय और हर्षिता दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीपीटी प्रतियोगिता “जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग” विषय पर बी.एस.सी. पंचम सेमेस्टर के लिए आयोजित की गई, जिसमें 27 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। करिश्मा बिंद ने प्रथम, दीपिका मिश्रा ने द्वितीय और आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर एम.एस.सी. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु आयोजित की गई, जिसमें कुल 2 टीमों ने अपने प्रभावी नाटक प्रस्तुत किए। इसमें एम. एस सी. तृतीय सेमेस्टर की सुप्रिया मिश्रा, आंचल दुबे, अविशा पाण्डेय, जशिका गुप्ता, सुमन यादव, अंजलि द्विवेदी और शिखा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सह–संयोजिका डॉक्टर गीता यादव ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। इसके पश्चात विभाग प्रभारी डॉक्टर रश्मि सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर रणजीत सिंह, डॉक्टर सौम्या मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। विभाग प्रभारी डॉक्टर रश्मि सिंह ने अपने संबोधन में सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वनस्पति विज्ञान विभाग निरंतर विद्यार्थियों को अकादमिक तथा सह–पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में अवसर प्रदान करता रहेगा ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में डॉक्टर ऋचा, डॉक्टर कल्पना अवस्थी, डॉक्टर इरा त्रिपाठी, डॉक्टर मधु, डॉक्टर जान्हवी, डॉक्टर विपुल कुमार, डॉक्टर रजनीश द्विवेदी, डॉक्टर सदानंद, डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर छात्र - छात्राओं को अपना आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद के सदस्यों शिवम् सिंह, पंकज मौर्य द्वारा किया गया। अंत में संयोजक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: