यूकेडी में कितना दम ?
Автор: Sanjeev Kandwal
Загружено: 2026-02-27
Просмотров: 249
Описание:
उत्तराखंड में जब भी क्षेत्रीय राजनैतिक ताकत की बात आती है तो सबकी नजर उत्तराखंड क्राति दल यानि यूकेडी की तरफ उठती है। यूकेडी ही थी, जिसने उत्तराखंड राज्य के लिए नींव रखी, 1994 के एतिहासिक राज्य आंदोलन का घोषित- अघोषित तौर पर नेतृत्व किया। बावजूद इसके उत्तराखंड की राजनीति में यूकेडी कभी भी प्रासंगिक नहीं रही। फिलहाल 2017 के बाद से विधानसभा में यूकेडी का कोई विधायक नहीं है, यही नहीं दल अब मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल और स्थायी चुनाव चिन्ह का दर्जा खो चुका है। इमोशन और हकीकत में कितना अंतर होता है, यूकेडी इसका सटीक उदाहरण है, बिना संगठन, बिना राजनैतिक प्रशिक्षण और हर वक्त आंदोलनकारी तेवर हावी रहना यूकेडी की सबसे बड़ी कमी साबित हुए-
#uttarakhand #UKD #politics #uttarakhandelections #loksabhaelection #facts #uttarakhandhistory
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: