जांजगीर-चांपा में आतंक का अंत! 6 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, 6 वारदातों का खुलासा | 4.09 लाख जप्त
Автор: first Chhattisgarh News
Загружено: 2026-02-01
Просмотров: 2502
Описание:
#JanjgirChampa
#JanjgirChampaPolice
#CGCrimeNews
#ChhattisgarhNews
#LootGangBusted
#CrimeBreaking
#PoliceAction
#CGPolice
#CrimeNewsHindi
#ViralNews
#BreakingNews
#CrimeUpdate
#PublicSafety
#LawAndOrder
#CrimeControl
जांजगीर-चांपा जिले में दहशत फैलाने वाले लूट और जानलेवा हमलों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंक का अंत कर दिया है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 6 अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों और 2 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन घटनाओं में 14 निर्दोष लोगों पर रॉड और डंडों से सिर पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 2 अभी भी ICU में भर्ती हैं।
27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात सुनसान रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूम रहे आरोपियों ने राहगीरों को निशाना बनाया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर तकनीक और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 10 मोबाइल फोन और 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: