यूपी बोर्ड कक्षा 6 महान व्यक्तित्व पाठ 20 चाँदबीबी प्रश्न-उत्तर UpBoard class6 chapter 20 Chandbibi
Автор: Basic Education
Загружено: 2025-11-09
Просмотров: 15
Описание:
यूपी बोर्ड कक्षा 6 महान व्यक्तित्व पाठ-20 चाँदबीबी प्रश्न-उत्तर Up Board class 6 chapter 20 Chandbibi questions Answers Prashn Uttar #upperprimary #upboard #mahanvyaktitva #chandbail
प्रश्न 1. चाँदबीबी कौन थी?
उत्तर : चाँदबीबी अहमदनगर के शासक हुसैन निजामशाह की पुत्री थी।
प्रश्न 2. चाँदबीबी का मुगलों से युद्ध क्यों हुआ?
उत्तर : चाँदबीबी का मुगलों के साथ युद्ध इसलिए हुआ; क्योंकि मुगल अहमदनगर पर विजय प्राप्त करके दक्षिण भारत को अपने साम्राज्य में मिलाना चाहते थे।
प्रश्न 3. मुगल सेना क्या देखकर आश्चर्यचकित हो गई?
उत्तर : विशाल मुगल सेना और चाँद बीबी के सैनिकों के बीच कई दिनों तक युद्ध चला। मुगल सेना चाँद बीबी की सेना को हरा न सकी। एक दिन मुगल सेना ने सुरंग लगाकर अहमदनगर किले की एक दीवार को उड़ा दिया। अहमदनगर के सैनिक घबरा गए। क्योंकि मुगल सेना को रास्ता मिल गया था। मुगल सेना भी खुश थी कि अब विजय निश्चित है कितु चाँद बीबी रातभर दीवार पर खड़े रहक सैनिकों और कारीगरों का उत्साह बढ़ाती रही। रातों-रात किले की दीवार की मरम्मत कर दी गई
मुगल सेना यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई।
प्रश्न 4. चाँदबीबी बहुत साहसी तथा वीर महिला थी, इस कथन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर : चाँदबीबी ने अहमदनगर का मोर्चे पर जाकर सैनिक का उत्साह बढ़ाती थी, वह कहती थी कि राज्य के मान-अपमान का प्रश्न है। आओ, मेरे साथ आओ और बहादुरी से युद्ध करो। चाँदबीबी का शौर्य और साहस देखकर सैनिकों का उत्साह बढ़ गया औ उन्होंने मुगलों को पस्त कर दिया।
प्रश्न 5. चाँदबीबी के जीवन की उन घटनाओं का वर्णन करिए, जिनसे पता चलता हो कि वह बहुत धैर्य वाली महिला थी?
उत्तर : चाँदबीबी बहुत ही धैर्य वाली महिला थी। एक बार मुगल सेना ने सुरंग लगाकर किले की एक दीवार को उड़ा दिया। सारे सैनिक घबरा गए। चाँदबीबी तुरन्त ही किले की टूटी दीवार पर खड़ी हो गई और रात भर खड़े रहकर सैनिकों और कारीगरों का उत्साह बढ़ाती रही। रातों-रात दीवार की मरम्मत कर दी गई। इससे उसके धैर्य और साहस की सभी प्रशंसा करने लगे।
एक बार मुगलों से युद्ध करते हुए अहमदनगर की सेना के पास तोपों के गोले समाप्त हो गए। उस समय चाँदबीबी ने धैर्य और सूझ-बूझ से काम लिया। उसने तुरंत सोने-चाँदी के गोले ढलवाए, जिनक प्रयोग तोपों में किया गया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: