रिंकू सिंह ने लगाया जीत का चौका तो झूम उठा रिंकू सिंह का परिवार
Автор: News Aaj
Загружено: 2025-09-29
Просмотров: 9335
Описание:
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत को लेकर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा कि इंडिया की जीत पर उन्हें और पूरे देश को गर्व है. टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और हर मैच जीतकर कमाल कर दिखाया. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है और परिवार ने भी जमकर जश्न मनाया.नेहा ने बताया कि उनके भाई रिंकू को मौका मिला और उन्होंने विजयी चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, जिस पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और उनकी यही दुआ है कि रिंकू लगातार अच्छा खेलते रहें और टीम इंडिया का नाम रोशन करें. उन्होंने यह भी कहा कि खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन रिंकू का खेल सबने देखा है, और उम्मीद है कि आगे भी वे शानदार प्रदर्शन करेंगे. वहीं भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान के गृह मंत्री से ट्रॉफी न लेने के फैसले पर नेहा ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.रिंकू के पिता खानचंद ने भी इस जीत को गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा कि रिंकू के विजयी रन बनाने पर पूरा परिवार बेहद खुश है. बीमारी के बावजूद भारत की जीत ने उन्हें ऐसा उत्साह दिया जैसे कोई तकलीफ ही न हो. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि रिंकू लगातार भारत के लिए खेलते रहें और टीम को जीत दिलाते रहें. पाकिस्तान के गृह मंत्री से ट्रॉफी न लेने के फैसले पर पिता ने कहा कि यह खिलाड़ियों का अपना निर्णय है, लेकिन भारत की जीत ही सबसे बड़ी ट्रॉफी है और यही सबसे गर्व की बात है.
#news #ख़बर1इंडिया #latestnews #cricket #rinkusingh #aciacup2025 #aligarh #uttarpradesh #newsaaj #latestnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: