Never eat curd mixed with sugar or salt. curd recipe
Автор: Fitness Daily Dose
Загружено: 2023-05-25
Просмотров: 1171
Описание:
गर्मियों में खाने के साथ दही मिल जाए, तो बात ही बन जाए। भारतीय खाने में दही या गर्मी से राहत पाने के लिए दही की लस्सी या फिर कुछ अच्छा काम करने से पहले दही-चीनी खाना। मूड कैसा भी हो मगर दही हर जगह फिट बैठता है। दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है. प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही में कैल्शियम की मात्रा भी बहुत होती है जो हमारे शरीर के बोन्स को मजबूत रखती है. इसके अलावा, इसमें विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जिस वजह से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है. आइए जानते हैं कि दही के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए या किस समय दही खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
.
दूध नहीं पीना चाहिए
दूध और दही दोनों ही पशुओं से प्राप्त होता है। दोनों में ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप दही खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह पेट में सूजन, ब्लोटिंग और गैस की समस्या होती है।
दही और प्याज
यदि आप दही भोजन में ले रहे हैं और साथ ही सलाद में प्याज भी है, तो इसे साथ में खाने से बचें। कई बार लोग दही का रायता टमाटर, खीरा, प्याज डालकर बनाते हैं। प्याज डालकर रायता खाने से सेहत को लाभ होने के साथ हो सकता है नुकसान। दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज का गर्म। दोनों को साथ में खाने से स्किन एलर्जी हो सकती है। सोरायसिस, एक्जिमा, गैस, उल्टी, डायरिया, जी मिचलाने, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आयुर्वेद में भी दही का सेवन प्याज के साथ करने को वर्जित माना गया है।
मछली और दही
कुछ लोग होते हैं, जो मछली में दही डालकर पकाते हैं। बेशक आपको यह खाने में अच्छा लगता हो, लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। मछली में प्रोटीन होता है। दही में भी प्रोटीन की मात्रा होती है। दो प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ को साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे अपच, पेट दर्द, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।
दही-आम ना खाएं साथ-साथ
आम की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी। ऐसे में दो अलग तासीर वाली चीजों को एक साथ खाने में सेहत को फायदा नहीं नुकसान ही होता है। इससे स्किन डिजीज हो सकती है। शरीर में टॉक्सिन पदार्थ बढ़ सकता है
दही मैं कभी भी चीनी या नामक मिला कर ना खाये जी है दोस्तो आप ने सही सुना और अब आप सोचेंगे कि क्या अब हम मीठी दही और नमकीन दही नही कहा सकते है तो ऐसा नही है आप बिलकुल कहा सकते है पर कभी भी रिफाइंड शुगर और सी साल्ट ना खाये क्योंकि यह बहुत सारे केमिकल से बनाई जाती है जिसके कारण दही के गुड बेक्टिरिया नष्ट हो जाते है तो अब आप क्या खाएं बहुत आसान है बस रिफाइंड suggar की जगा शहद , गौड़, या मिसरी मिला कर खा सकते है और सेंधा नमक इस तरह से टेस्ट तो बढ़ता ही है पर दही के पोषक तत्व भी कम नहीं होते जो कि आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है
आयुर्वेद के अनुसार दही खाने का सही समय क्या है माह ऋषि वकभट जी ने बताया हैं कि दही हमेशा दिन के खाने के साथ खाना चाहिए। दिन के समय दही खाने से शरीर की पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है। दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए रात में दही खाने से बलगम, मोटापा, त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दही में पित्त व कफ को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए दही को ताजा खाना चाहिए। फ्रिज में रखी हुई दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
curd recipe
yoghurt
how to make Dahi Bada
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: