स्योहारा बेकाबू ट्रक का कहर,खोखे को रौंदा
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 496
Описание:
बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरी बांगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रक ने सड़क किनारे बने खोखे को रौंद दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई व सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
🔥#bijnornewsupdate1
#SyoharaAccident
#BijnorBreaking
#RoadAccident
#TruckAccident
#UPBreakingNews
#BijnorNews
#SyoharaNews
#UPCrimeNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: