लिये प्रखर संकल्प हृदय में || LIYE PRAKHAR SANKALP HRUDAY ME || Geet Ganga
Автор: Geet Ganga
Загружено: 2019-09-23
Просмотров: 34089
Описание:
#LIyePrakharSankalpHrudayMe
लिये प्रखर संकल्प हृदय में आगे बढते जायेंगे
हिन्दु राष्ट्र का गौरव वैभव जगती मे प्रकटायेंगे
जगती मे प्रकटायेंगे...
शक्तिपीठ है शाखा अपनी करे प्रभावी प्रस्थापन
स्वाभिमान भर कर हुंकारे कर दोषों का उच्चाटन
धर्म ध्वजा है अरुण पताका गांव गांव फ़हरायेंगे
हिन्दु राष्ट्र का गौरव वैभव जगती मे प्रकटायेंगे
जगती मे प्रकटायेंगे...
निर्भय होकर सतत चलेंगे संकट की परवाह नही
लोभ मोह मद डिगा न सकते सत्ता सुख की चाह नही
ध्येयनिष्ठ अनगिन हृदयों से स्नेहामृत छलकायेंगे
हिन्दु राष्ट्र का गौरव वैभव जगती मे प्रकटायेंगे
जगती मे प्रकटायेंगे...
विजयवाहिनी संगठना की शंख नाद देता संदेश
भारत फिर से जाग रहा है जाग रहा है निज परिवेश
समरस सुखमय जन जीवन हो वह रचना विकसायेंगे
हिन्दु राष्ट्र का गौरव वैभव जगती मे प्रकटायेंगे
जगती मे प्रकटायेंगे...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: