कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 4 युवकों की मौत, उज्जैन से लौट रहे थे
Автор: CITY NEWS RAJASTHAN
Загружено: 2026-02-22
Просмотров: 300
Описание:
Horrific accident on Delhi-Mumbai Expressway in Kota, 4 youths killed, returning from Ujjain
राजस्थान के कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। यह भीषण हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि यूपी नंबर की ब्रेजा कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और कार सीधे आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और लहरा रही थी। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी गाड़ी की स्पीड अधिक दिखाई दे रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चारों युवकों को कार से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21) सेक्टर-11 विकास नगर लखनऊ, प्रांजुल चतुर्वेदी (26) रामनगर वार्ड नंबर-3, रूरा देहात कानपुर, अंकुश दुबे (25) मंडोली कानपुर, अंश प्रताप सिंह (20) धौलपुरवा गांव गोंडा के रूप में हुई है। चारों युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। मृतक प्रांजुल चतुर्वेदी लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वे शादीशुदा थे और उनके एक छोटा बेटा भी है। वहीं अंश प्रताप सिंह के पिता दिल्ली में आरपीएफ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अंश दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और उज्जैन कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। चारों शवों को रामगंजमंडी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
#KotaAccident, #DelhiMumbaiExpressway, #RoadAccident, #CarTruckCollision, #BrezzaAccident, #ChetakPoliceStation, #UjjainReturn, #MahakalDarshan, #UPYouth, #SpeedingCar, #CCTVFootage, #BreakingNews, #RajasthanNews, #ExpresswayAccident, #FourDead, #Citynewsrajasthan,
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: