Bhojpuri Lori (lullaby) Song: Ae Chanda Mama Aare Aawa Paare Aawa | Lata Mangeshkar
Автор: The Patliputra
Загружено: 2019-09-05
Просмотров: 1512832
Описание:
यह लोरी गीत मेरी मां बचपन में गाया करती थी। यदि आप बिहार या आसपास के क्षेत्र से हैं तो आपने यह सौम्य गीत अपनी माँ से अवश्य सुना होगा। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सरल व मधुर लोरी की यादें ताजा हैं ।
लोरी सुनने वाले शिशु को कम से कम इस संसार की तो कोई भी भाषा नहीं आती, लेकिन फिर भी वह माँ के इन दुलार भरे शब्दों का अर्थ भलीभांति समझ जाता है। तभी तो सो जाता है। एक मां की मीठी आवाज अपने शिशु पर जादुई प्रभाव करता है, ये तो आप भी मानेंगे। शायद यहीं से शुरू होता है लोरी का सफर।
आप भी सुनिए और अपनी यादों को ताजा कीजिये |
फिल्म : भौजी (१९६५)
स्वर : लता मंगेशकर
बोल : मजरूह सुल्तानपुरी
संगीत : चित्रगुप्त
लेबल : सारेगामा
------
ऐ चंदा मामा आरे आवा पारे आवा नदिया किनारे आवा
सोना के कटोरिया में दूध भात लै लै आवा
बबुआ के मुंहवा में घुटुंक ।
ऐ चंदा मामा....
आव हो उतर आवा हमरी मुंडेर,
कब से पुकारिले भईल बड़ी देर ।
भईल बड़ी देर हो बाबू के लागल भूख ।
ऐ चंदा मामा...
मनवा हमार अब लागे कहीं ना,
रहिले जे एक घड़ी बाबू के बिना
एक घड़ी हमरा त लागै सौ जुग ।
ऐ चंदा मामा...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: