ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

Uttam Nagar फ़साद की पूरी कहानी, पुलिस छावनी में बदले इलाके में हिंदूवादी गुटों की बेरोकटोक आवाजाही

Автор: Newslaundry Hindi

Загружено: 2026-03-13

Просмотров: 31699

Описание: #uttamnagar #holi #communalviolence

दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दिन, चार मार्च को दो पक्षों के बीच हुए आपसी झगड़े में एक युवक की जान चली गई. साथ ही दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. घटना के कई दिनों बाद भी इलाके में तनाव और सन्नाटा पसरा रहा. भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की आवाजाही के बीच हिंदू संगठनों के बयानों ने स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल बना दिया.

दरअसल, होली की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच दो समुदायों में विवाद हो गया. इस दौरान 26 वर्षीय दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी पांच मार्च की सुबह अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. आरोपी पक्ष अपने घरों में ताले लगाकर वहां से फरार हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का इलाके में आना शुरू हो गया.

छह मार्च की दोपहर में आरोपियों के घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी गई. साथ ही एक घर के परिसर में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इसके बाद शाम को हिंदू संगठनों की भीड़ मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगी. भीड़ की मांग थी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और हत्या में शामिल सभी लोगों का एनकाउंटर किया जाए. जमा भीड़ ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की. वहीं अगले दिन यह मांग और तेज हो गई. फिर आठ मार्च को एक आरोपी के घर के बाहरी हिस्से को एमसीडी ने अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया.

इलाके में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी. हर गली और नुक्कड़ पर भारी बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की तैनाती कर दी गई. हालात ऐसे हो गए कि बाहरी लोगों के आने पर लगभग पूरी तरह रोक लगा दी और स्थानीय लोगों को भी आधार कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलने लगी. इस बीच पुलिस ने मीडिया की एंट्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी.

जब हमने घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश की तो हमें हर बैरिकेडिंग पर एक नया रास्ता सुझाया गया. कहा गया कि उस रास्ते से मीडिया को एंट्री मिल जाएगी. इस तरह हमने करीब दो दर्जन बैरिकेडिंग पार कीं और करीब दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय की. लेकिन जब हम आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचे तो वहां भी एंट्री नहीं मिली. हालांकि, हमने पाया कि इतनी किलेबंदी के बावजूद पुलिस कुछ हिंदू नेताओं को अंदर जाने की अनुमति दे रही थी. हमने कुछ मीडिया कर्मियों की गाड़ियों को भी अंदर जाते देखा. पुलिस अधिकारियों से जब हमने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के एंट्री नहीं मिलेगी.

बैरिकेडिंग के एक तरफ पुलिस थी, जबकि दूसरी तरफ यूट्यूबर्स से बातचीत करती हिंदू संगठनों की भीड़. हमने देखा कि वहां मौजूद कुछ नेता लगातार मुसलमानों को गालियां दे रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे. गालियों के साथ वे लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए यह मांग कर रहे थे कि सभी आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर ढहाए जाएं.

पीड़ित पक्ष के वकील सुमित कुमार चौहान ने न्यूज़लॉन्ड्री को बताया कि उन्होंने वारदात में शामिल 22 लोगों के नाम दिए थे. हालांकि, उनके मुताबिक यह संख्या ज्यादा है, लेकिन जिनकी पहचान हो सकी, उनके ही नाम शिकायत में दिए गए. वकील के मुताबिक, पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो नाबालिग और तीन महिलाएं शामिल हैं. साथ ही आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या), एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

एक अन्य स्थानीय निवासी राजेंद्र बताते हैं कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है.

फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस अधिकारी स्थानीय अमन कमेटी के साथ बातचीत कर माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं.

अमन कमेटी के सदस्य जमील अहमद ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में कहा कि वे स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें समझा रहे हैं. साथ ही पुलिस से भी आग्रह कर रहे हैं कि यूट्यूब चैनलों पर चलाई जा रही भ्रामक खबरों पर रोक लगाई जाए और बाहर से आने वाले उन लोगों को रोका जाए जो यहां आकर माहौल को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं.

देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.

सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm

'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb

अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app

न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...

न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-

व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक:   / newslaundryhindi  
ट्विटर:   / nlhindi  
इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi  

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
Uttam Nagar फ़साद की पूरी कहानी, पुलिस छावनी में बदले इलाके में हिंदूवादी गुटों की बेरोकटोक आवाजाही

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Nasir Junaid हत्याकांड: Monu Manesar को जमानत, तीन साल से ट्रायल का इंतजार करता पीड़ित परिवार

Nasir Junaid हत्याकांड: Monu Manesar को जमानत, तीन साल से ट्रायल का इंतजार करता पीड़ित परिवार

अरीब के साथ बर्बरता की इंतिहा, हत्या की सच्चाई जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे l Millat Times

अरीब के साथ बर्बरता की इंतिहा, हत्या की सच्चाई जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे l Millat Times

दिल्ली में फिर होता तरुण हत्यकांड? महिला से छेड़/छाड़-सैकड़ों लोगो द्वारा हमला | Brahmpuri | Delhi News

दिल्ली में फिर होता तरुण हत्यकांड? महिला से छेड़/छाड़-सैकड़ों लोगो द्वारा हमला | Brahmpuri | Delhi News

Иран объявил войну Украине / Официальное заявление

Иран объявил войну Украине / Официальное заявление

Iran Warns US: 'अमेरिकी सेना तुरंत छोड़े गल्फ' अब तक का सबसे बड़ा हमला करेगा ईरान?

Iran Warns US: 'अमेरिकी सेना तुरंत छोड़े गल्फ' अब तक का सबसे बड़ा हमला करेगा ईरान?

‘Iran पर रील बनाई तो रेल…’ संभल के CO Kuldeep को नोटिस, मामला संसद तक गूँजा

‘Iran पर रील बनाई तो रेल…’ संभल के CO Kuldeep को नोटिस, मामला संसद तक गूँजा

Итальянский

Итальянский "Козлик" - чем отличался от советских?

Godi Media ना देश का ना विदेश का! | TRPhobia by Nivedita

Godi Media ना देश का ना विदेश का! | TRPhobia by Nivedita

Uttam Nagar Bulldozer Action LIVE:  तरुण के पड़ोसी मुसलमानो के घरो-दुकानों पर गरजा बुलडोज़र | TARUN

Uttam Nagar Bulldozer Action LIVE: तरुण के पड़ोसी मुसलमानो के घरो-दुकानों पर गरजा बुलडोज़र | TARUN

नासिर- जुनैद हत्याकांड: Monu Manesar को जमानत, तीन साल से ट्रायल का इंतजार करता पीड़ित परिवार

नासिर- जुनैद हत्याकांड: Monu Manesar को जमानत, तीन साल से ट्रायल का इंतजार करता पीड़ित परिवार

Uttam Nagar पहुंचे Preet Sirohi, पुलिस ने लिया हिरासत में, इलाके में मचा बवाल~ Tarun Case|Delhi News

Uttam Nagar पहुंचे Preet Sirohi, पुलिस ने लिया हिरासत में, इलाके में मचा बवाल~ Tarun Case|Delhi News

Delhi Uttam Nagar Murder Case: तरुण को दो इंसाफ, सड़क से उठी आवाज | Exclusive Report

Delhi Uttam Nagar Murder Case: तरुण को दो इंसाफ, सड़क से उठी आवाज | Exclusive Report

India's BIGGEST Conspiracy | Reality of Delhi Liquor Scam | Dhruv Rathee

India's BIGGEST Conspiracy | Reality of Delhi Liquor Scam | Dhruv Rathee

LIVE | गैस सिलेंडर के लिए सड़कों पर रोते-बिलखते लोग! | LPG Shortage | Gas Cylinder | Iran-Israel War

LIVE | गैस सिलेंडर के लिए सड़कों पर रोते-बिलखते लोग! | LPG Shortage | Gas Cylinder | Iran-Israel War

US-Iran War Keeps Escalating | Trump Declares Victory - Also Begs Allies For Help! | Akash Banerjee

US-Iran War Keeps Escalating | Trump Declares Victory - Also Begs Allies For Help! | Akash Banerjee

Uttam Nagar Case Update Live: उत्तम नगर मर्डर केस को लेकर प्रदर्शन,तरुण के परिवार ने की ये मांग!

Uttam Nagar Case Update Live: उत्तम नगर मर्डर केस को लेकर प्रदर्शन,तरुण के परिवार ने की ये मांग!

Трагедия в Германии: убита 19-летняя украинка

Трагедия в Германии: убита 19-летняя украинка

एटम बम ही अब ट्रंप को ईरान से बचा सकता है? Iran-Israel War | Trump | Bishamber Dayal | Abhay Dubey

एटम बम ही अब ट्रंप को ईरान से बचा सकता है? Iran-Israel War | Trump | Bishamber Dayal | Abhay Dubey

Global War का Local Impact, भारत में ऊर्जा संकट और Uttam Nagar में 'सांप्रदायिक' रंग | NLCharcha 414

Global War का Local Impact, भारत में ऊर्जा संकट और Uttam Nagar में 'सांप्रदायिक' रंग | NLCharcha 414

Tarun Case में घटिया वसूली पकड़ी Police ने, मुस्लिम पक्ष के क्या दावे सामने आए? Uttam Nagar

Tarun Case में घटिया वसूली पकड़ी Police ने, मुस्लिम पक्ष के क्या दावे सामने आए? Uttam Nagar

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]