श्री मलहानिकरेश्वर - गाथा है रामायण के काल के अद्भुत शिवलिंग की
Автор: sharadapeetham
Загружено: 2023-04-02
Просмотров: 6320
Описание:
श्री मलहानिकरेश्वर
शृंगेरी का वह प्राचीन दिव्य शिवलिंग जिसमें महर्षि विभाण्डक, महर्षि ऋष्यशृंग एवं जगद्गुरु श्री आद्य शंकराचार्य की यात्रायों का संगम होता है ।
श्री मलहानिकरेश्वर (पाप एवं दोषों को दूर करनेवाले) मंदिर कर्नाटक के श्रृंगेरी में एक प्रतिष्ठित प्राचीन शिव मंदिर है जो रामायण के समय का है । शृंगेरी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ के लिए प्रसिद्ध है, जो बारह सदियों पहले जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से पहला और सबसे महत्वपूर्ण है । जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य ने शृंगेरी में शारदा पीठ की परंपरा के एक महत्वपूर्ण अंश के रूप में पुराणों में वर्णित श्री मलहानिकरेश्वर शिवलिंग का उल्लेख किया है ।
यह फिल्म में श्री मलहानिकरेश्वर मंदिर की उत्पत्ति और इतिहास का वर्णन दिया गया है । स्पष्ट संस्कृत में बोलते हुए, शृंगेरी जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती सन्निधानम, पुराणों और शास्त्रग्रंथों के संदर्भों का उपयोग करते हुए बताते हैं कि कैसे महर्षि विभांडक (महर्षि कश्यप के पुत्र) ने श्री मलहानिकरेश्वर शिवलिंग के आविर्भाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।
यह फिल्म महर्षि विभांडक के पुत्र, महर्षि ऋष्यशृंग के जीवन में इस शिवलिंगम के महत्त्व को भी बताती है, जिन्होंने राजा दशरथ के लिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ किया था और श्री राम के अवतार करवाने में निमित्त बना था । यह फिल्म मंदिर के इतिहास, महत्त्व, विकास के साथ-साथ शृंगेरी के जगद्गुरुओं द्वारा रक्षण की गई असाधारण परंपरा पर प्रकाश डालती है।
यह फिल्म, मलहानिकरेश्वर के इस प्राचीन मंदिर के कुंभाभिषेक (शुभकृत संवत्सर की माघ कृष्ण सप्तमी, 12 फरवरी, 2023) के दिन और राजगोपुरम् के समर्पण के उपलक्ष्य में बनाई गई थी । इसी संदर्भ पर देवी माँ भवानी के मंदिर में एक शिलामय शिखर भी समर्पित किया गया था ।
OTHER LINKS
1. Sri Malahanikareshwara Ashtakam written by Sringeri Jagadguru Sri Sri Vidhushekhara Bharati Sannidhanam: • SRI MALAHANIKARESHWARA ASHTAKAM by Sringer...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: