भारत से इज़राइल वापसी | ब्नेई मेनाशे समुदाय के 5800 लोगों की घर वापसी शुरू
Автор: Samachar Saar
Загружено: 2026-01-01
Просмотров: 1927
Описание:
मणिपुर और मिजोरम में रहने वाले यहूदी ब्नेई मेनाशे समुदाय के करीब 5,800 लोगों की इज़राइल वापसी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इज़राइली कैबिनेट ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।
योजना के तहत 2026 तक 1,200 लोगों और 2030 तक पूरी कम्युनिटी की घर वापसी का लक्ष्य तय किया गया है। ब्नेई मेनाशे समुदाय खुद को प्राचीन इज़राइल की मेनाशे जनजाति का वंशज मानता है। माना जाता है कि वे 2,700 साल पहले असिरियन साम्राज्य के निर्वासन के बाद भारत पहुंचे थे।
फिलहाल समुदाय की आबादी मणिपुर में करीब 4,000 और मिजोरम में लगभग 1,800 रह गई है। अधिकतर लोग चुराचंदपुर और आइजोल में रहते हैं। मणिपुर की जातीय हिंसा के बाद वापसी की प्रक्रिया में तेजी आई है।
कई युवा पहले से ही इज़राइली सेना में सेवा दे रहे हैं। समुदाय के लोगों को इज़राइल में सुरक्षा, रोजगार, आवास और परिवार से मिलने की नई उम्मीद है। यह कदम भारत-इज़राइल संबंधों और एक ऐतिहासिक समुदाय की पहचान से भी जुड़ा माना जा रहा है।
#BneiMenashe #IsraelReturn #Manipur #Mizoram #JewishCommunity #IndiaIsrael #BreakingNews #HindiNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: