वाल्मीकि समाज ने किया कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रानी देवयानी का जोरदार स्वागत।
Автор: Pardhan TV News
Загружено: 2026-02-18
Просмотров: 357
Описание:
लंढौरा से कमलजीत की खास रिपोर्ट pardhan tv news karnesh kumar
खानपुर विधानसभा के कस्बा लंढौरा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी धर्मपत्नी रानी देवयानी सिंह के साथ पहुंचे, जहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैंपियन ने कहा कि वह वाल्मीकि समाज में नहीं बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने बताया कि लंढौरा के वाल्मीकि समाज से उनके पिता नरेंद्र सिंह के समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं और उनका परिवार हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वाल्मीकि मंदिर और धर्मशाला का निर्माण भी नरेंद्र सिंह के प्रयासों से हुआ था।
चैंपियन ने बताया कि समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना और मंदिर के उच्चीकरण का प्रस्ताव रखा है। इस पर उन्होंने 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है ओर जल्द मूर्ति स्थापना कराने का आश्वासन दिया।इसके अलावा, वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों और भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकालने की बात रखी। चैंपियन ने आश्वासन दिया कि वह समाज के पांच महिला और पुरुष प्रतिनिधियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे, ताकि शोभा यात्रा को कस्बे में विधिवत निकाला जा सके। इस अवसर पर शिवम, साजन, अमित, रोहित, राजू, सोनू, रवि, नरेंद्र, मुकेश, सुमित, सचिन, सभासद अजीत पटेल, अनिल, सुरेश, मलखान, अंशुल, दीपक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
pardhan tv news
[email protected]
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: