खेड़ली।पुलिस ने निकाला मार्च, शांति बनी रहे, समझाईश ग्रामीण कानून अपने हाथ में ना ले, चर्चा
Автор: SKP live news
Загружено: 2026-02-20
Просмотров: 4392
Описание:
धार जिले के कुक्षी के ग्राम खेड़ली में सीमेंट कंपनी के द्वारा लाइमस्टोन का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने के लिए ड्रिलिंग मशीन को गांव में पहुंचाया गया था जहां पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में लाइमस्टोन का सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ ही किया गया था इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पत्थर बाजी करते हुए सरकारी वाहनों पर पत्थर बरसाए थे और अधिकारियों को गांव से खदेड़ दिया था वही तहसीलदार के वाहन को भी उल्टा कर दिया गया था एवं जो ड्रिलिंग मशीन गांव में लगाई गई थी उसमें भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी जिसके की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
आज एसडीओपी सुनील गुप्ता थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव पुलिस टीम के साथ गांव में मार्च करते हुए पैदल निकले एवं ग्रामीणों से भ्रमण के दौरान चर्चा की ग्राम पटेल से चर्चा की लोगों को समझाइस दी गई उन्हें कानून को अपने हाथ ना ले लेने के लिए समझाइश दी।
उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि विरोध संवैधानिक तरीके से किया जाए ।
वही आपको बता दें कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है ।
आगे भी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ग्रामीणों को कहा गया है समझाइश दी गई है
वही ग्रामीण कानून और संवैधानिक व्यवस्था के तहत अपना विरोध दर्ज करवा सकते लेकिन जिस तरीके से कुछ ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में लिया वह असंवैधानिक है
वही आपके यहां यह भी बता दें कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस लोगों को आईडेंटिफाई कर रही है और जल्द ही आईडेंटिफाई पत्थर बाजों पर पुलिस कार्यवाही भी करेगी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: