तुम्हे तो सब कुछ पता है मरियम 🥀 Tehzeeb Hafi Nazm 🥀 Mariyam 🥀 Hindi Mushaira 2021 🥀
Автор: Hindi Mushaira 2021
Загружено: 2023-02-14
Просмотров: 13558
Описание:
मैं आईनों से गुरेज करते हुए
पहाड़ों की कोख में सांस लेने वाली उदास झीलों में
अपने चेहरे का अक्स देखूं तो सोचता हूं
के मुझमें ऐसा भी क्या है मरियम
तुम्हारी बेसाख्ता मोहब्बत
जमीं पे फैले हुए समन्दर की वुस्सतों से भी मावरा है
मोहब्बतों के समन्दरों में
बस एक बुहीरा ए हिज्र है जो बुरा है मरियम
खला नवर्दों को जो सितारे मुआवजे में मिले थे वो उनकी रोशनी में ये सोचते हैं
के वक्त ही तो खुदा है मरियम
और इस ताल्लुक की गठड़ियों में रूकी हुई साअतों से हटकर
मेरे लिये और क्या है मरियम
अभी बहोत वक्त है के हम वक्त दें ज़रा एक दूसरे को
मगर हम एक साथ रहके भी
खुश ना रह सकें तो मुआफ करना
के मैंने बचपन ही दुख की दहलीज पर गुजारा
मैं उन चरागों का दुख हूँ
जिनकी लवें शबें इन्तजार में बुझ गईं
मगर उनसे उठने वाला धुआं
ज़मान ओ मकाँ में फैला हुआ है अब तक
मैं कोहसारों और उनके जिस्मों से बहने वाली उन आबशारों का दुख हूँ
जिनको जमीं की गालों पे रींगते रींगते ज़माने गुज़र गए हैं जो लोग दिल से उतर गए हैं
किताबें आँखों पे रख के सोए थे मर गए हैं
मैं उनका दुख हूँ
जो जिस्म खुद लज्ज़ति से उक्ता के
आईनों की तसल्लियों में पले बढ़े हैं
मैं उनका दुख हूँ
मैं घर से भागे हुओं का दुख हूँ
मैं रात जागे हुओं का दुख हूँ
मैं साहिलों से बंधी हुई कश्तियों का दुख हूँ
मैं लापता लड़कियों का दुख हूँ
खुली हुई खिड़कियों का दुख हूँ
बंधी हुई कश्तियों का दुख हूँ
जो खुल के बरसी नही है
मैं उस घटा का दुख हूँ
जमीं का दुख हूँ
खुदा का दुख हूँ
बला का दुख हूँ
जो शाख सावन में फूटती है वो शाख तुम हो
जो पींग बारिश के बाद बन बन के टुटती है वो पींग तुम हो
तुम्हारे होठों से साअतों ने समाअतों का सबक लिया है तुम्हारी ही साक ए सन्दलीं से समन्दरों ने नमक लिया है
तुम्हारा मेरा मुआमला ही जुदा है मरियम
तुम्हे तो सब कुछ पता है मरियम
तहज़ीब हाफी 🍁
#tehzeebhafi #tehzeebhafinazm #mariyam #nazm #hindimushaira2021#shayrilovers #urduadab
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: