इंदौर की सड़कों पर जाम से मिलेगी राहत | मल्टीलेवल पार्किंग अप्रैल तक होगी शुरू
Автор: SOCH360+
Загружено: 2026-02-06
Просмотров: 18
Описание:
शुक्रवार को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पलासिया क्षेत्र के आदर्श रोड पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, राकेश जैन, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, नगर निगम आयुक्त अभय राजांगांवकर और संबंधित एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि सुभाष नगर मल्टीलेवल पार्किंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि आदर्श रोड पर बीओटी आधार पर बन रही इस पार्किंग को अप्रैल माह तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने बताया कि इस मल्टीलेवल पार्किंग में लगभग 150 कारों और 150 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पार्किंग के शुरू होने से आदर्श रोड और ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। महापौर ने यह भी स्वीकार किया कि निर्माण कार्य की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी रही है, लेकिन नगर निगम ने हाल ही में सभी पार्किंग परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या खत्म हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट सोच360प्लस, इंदौर
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: