Chardham Yatra | Ep 11 | पैदल यात्रा : रामपुर चट्टी से श्रीनगर | रात का अंधेरा । Rural Tales
Автор: Rural Tales
Загружено: 2023-05-11
Просмотров: 19654
Описание:
Chardham Yatra | Ep 11 | पैदल यात्रा : रामपुर चट्टी से श्रीनगर | रात का अंधेरा और माँ का सहारा । Rural Tales
रामपुर गाँव देवप्रयाग से करीब 16 किमी की दूरी पर बसा है। गाँव में सुशीला देवी और सत्यनारायण खंडूडी के घर पर रुकने की व्यवस्था हुई है। सत्यनारायण खंडूडी की उम्र 73 साल सफेद दाडी और सर पर गढ़वाली टोपी पहने थोड़ा कान कम सुनते है लेकिन 25 साल तक प्रधान रहे।
आज का सफऱ काफी मुश्किलों भरा रहा। देवप्रयाग से सुबह करीब 6 बजे चलना शुरू किया और करीब शाम को साढ़े सात बजे रामपुर पहुंचा। रास्ते में बाह बाजार, विदाकोटी, मंदिर सीता और रानी बाग होते हुए रामपुर में पहुंचा।
रामपुर गाँव भी रेलवे की टनल के कारण नई मुसीबतें झेल रहा है। इस गाँव में उनके गदेरा में पूरा पानी प्रदूषित कर दिया है।टनल बनाने में विस्फोट किए गए जिससे उनके घरों में दरारें आ गई और कई जल धाराएं सूख चुकी है। रामपुर में पोस्ट ऑफिस भी है।यहां से करीब 12 किमी की दूरी पर श्रीनगर का बाजार है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मै खंडूडी जी से विदा लेकर आगे बढ़ा रामपुर से ही एक किमी आगे जाकर रेलवे की सुरंग बाहर आ रही है। हर तरह बड़ी बड़ी मशीनों का शोर है।
रामपुर गाँव (चट्टी ) की google location 👉
https://maps.app.goo.gl/7Z4ErKDmG1dbT...
मलेथा गाँव अलकनंदा घाटी की शान रही है।इस गाँव में खेती पूरे उत्तराखंड में प्रसिद्ध है। यहां पर प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। अभी करीब 50 प्रतिशत ज़मीन रेल विकास निगम ने अधिग्रहित कर ली है।
आगे जाकर बिल्बकेदार का प्राचीन मंदिर है. मान्यता है कि यहां पर अर्जुन से भगवान शिव कि कठोर तप किया और भगवान शिव ने भील के रूप में दर्शन दिए। इस स्थान पर खण्डाह नदी अलकनंदा नदी में मिल जाती है।
बिल्बकेदार से आधा किमी की दूरी पर कीर्तिनगर का प्राचीन पुल है जो 1959 में तत्कालीन यूपी सरकार ने बनाया था।उससे पहले यात्रियों को झूला पुल पार कर फिर श्रीनगर से गाड़ी में बैठकर आगे का रास्ता पार करना पड़ता था। कीर्तिनगर से करीब साढ़े 4 किमी की दूरी पर श्रीनगर बस अड्डा है। श्रीनगर कई बार बसा है और कई बार उजड़ा है। श्रीनगर परमार वंश की करीब 4 सौ साल तक राजधानी रही। यह शहर सांस्कृतिक, भवन निर्माण और चित्रकारी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ठ पहचान रखता है।
instgram -rural tales
email [email protected]
support for Rural tales
🔻A/C Detail
Sandeep singh
ICICI BANK
695401503641
Ifsc code
ICIC0006954
UPI ID-gusai.sandeep4@icici
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: