Bakrid Namaz 2026: Jaipur में बकरीद की नमाज के दौरान हाईवे जाम! बड़ा विवाद |ABPLIVE
Автор: ABPLIVE
Загружено: 2026-05-28
Просмотров: 24904
Описание:
News: ईदगाह के बाहर हाइवे जाम कर एक साथ हजारों की संख्या में सड़क पर नमाज पढ़ते लोगों को दिखाते हुए
कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा यानी बकरीद आज राजधानी जयपुर समेत समूचे राजस्थान में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई और मुल्क की तरक्की व दुनिया में अमन चैन कायम रहने की खासतौर पर दुआ की गई। विरोध और एतराज के बावजूद जयपुर में ईदगाह समेत कई जगहों पर आज भी सड़कों पर नमाज अदा की गई।
यहां ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की वजह से जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे काफी देर तक बंद रहा। हालांकि कांग्रेस पार्टी के विधायक और सड़कों पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम तबके के लोग इसे जरूरी बताते हुए सवाल उठाने और विरोध करने वालों को ही गलत बता रहे हैं। कई लोगों की तो दलील है कि अगर सड़क पर कावड़ यात्रा निकलते हैं। बहुसंख्यक समुदाय के दूसरे धार्मिक आयोजन होते हैं तो आधे घंटे के लिए सड़क बंद होने से कोई दिक्कत नहीं होती।
जयपुर में ईदगाह में तकरीबन एक लाख लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। यहां ईदगाह कैंपस की क्षमता बमुश्किल पांच से सात हज़ार की है। बाकी लोगों ने ईदगाह के बाहर जयपुर दिल्ली हाईवे पर ही नमाज अदा की। नमाज को लेकर दिल्ली जयपुर हाईवे काफी देर तक बंद रहा।
ईदगाह के साथ ही जयपुर की जामा मस्जिद समेत तमाम दूसरी मस्जिदों में भी सड़क पर नमाज हुई है। हालांकि इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया था और राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार से राजस्थान में भी यूपी का योगी मॉडल लागू कर सड़कों पर नमाज कराए जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने की मांग की थी।
विश्व हिंदू परिषद के साथ ही जयपुर शहर की हवा महल सीट से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी सड़कों पर नमाज को लेकर सवाल उठाए थे और मुस्लिम समुदाय से सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने के साथ ही जानवरों की कुर्बानी करने के बजाय केक काटकर त्यौहार मनाने की नसीहत दी थी। हालांकि कांग्रेस पार्टी के विधायक रफीक खान ने इन बयानों को लेकर एतराज जताया है। उन्होंने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। कहा है कि बीजेपी हमेशा नफरत फैलाने का काम करती है।
जयपुर में बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को त्यौहार की मुबारकबाद दी। घरों में सेवइयों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इसके साथ ही तमाम जगहों पर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई। जयपुर के ईदगाह में युवाओं को नशे से बचने की सलाह दी गई और साथ ही उसकी दुआ भी खासतौर पर की गई।
ईदगाह के बाहर हाइवे जाम कर एक साथ हजारों की संख्या में सड़क पर नमाज पढ़ते लोगों को दिखाते हुए
#abplive #bakridnamaz2026 #jaipurnews #eiduladha #highwayjam #bakridcontroversy #breakingnews #rajasthannews #namaznews #trafficjam #indianews #publicreaction #abplivenews
bakrid namaz jaipur highway jam 2026, eid ul adha 2026 jaipur news, rajasthan highway traffic jam update, bakrid controversy india latest, eid namaz crowd management issue, jaipur eidgah namaz gathering 2026, highway blockage during religious events india, traffic chaos jaipur news today, public safety during festival gatherings, india religious event news update, eid celebrations india 2026 news, road jam incident jaipur live update, abplive bakrid coverage
#ABPLIVE #ABPLIVEChannel
Subscribe to ABPLIVE: / @abp_live
About Channel:
ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi.
ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012.
The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.
ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly.
Watch Live on https://abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/
Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l...
Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de...
Social Media Handles:
Instagram: / abpnewstv
Facebook: / abpnews
Twitter: / abpnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: