Bihar Crime News: Muzaffarpur में Double Murder से हड़कंप। CCTV में दिखे 2 संदिग्ध। Breaking। Top।
Автор: ETV Bharat Bihar
Загружено: 2026-07-20
Просмотров: 1111
Описание:
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में सोमवार शाम हुए सनसनीखेज डबल मर्डर से पूरे शहर में दहशत फैल गई. अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुमार (75) और उनकी पत्नी नीलम कुमारी (70) की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों के दिखाई देने की पुष्टि की है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, बदमाशों ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उनकी पत्नी नीलम कुमारी को ऊपर ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. महिला के हाथ-पैर बंधे मिले हैं और आशंका है कि वारदात के दौरान उनके मुंह पर टेप भी चिपकाया गया था. घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मृतक के पड़ोसी चिंकू ने बताया कि दंपति का बेटा, जो बाहर रहता है और इंजीनियर है, उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखकर फोन किया और घर जाकर देखने को कहा. शाम करीब 7:40 बजे जब वह घर पहुंचे तो अशोक कुमार बेड पर खून से लथपथ पड़े थे. इसके बाद ऊपर जाकर देखा तो नीलम कुमारी का शव मिला. एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वारदात शाम करीब 4:30 बजे के आसपास हुई. घटनास्थल से ग्लव्स, एक झोला, इयरफोन, टेप सहित कई सामान बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
ताजा खबरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप इंस्टाल करें, लिंक :- https://bit.ly/33ZE4MX
About ETV Bharat Bihar:-
ETV Bharat Bihar is an exclusive news channel on YouTube which streams news related to Bihar. Get latest news, breaking news, video, audio and feature stories in ETV Bharat Bihar.
ईटीवी भारत बिहार एक विशेष न्यूज़ चैनल है जो बिहार से संबंधित समाचारों को प्रसारित करता है। आप ईटीवी भारत बिहार के यूट्यूब चैनल पर नवीनतम समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, वीडियो, ऑडियो और फीचर कहानियां प्राप्त कर सकते हैं।
For Daily News Updates visit WWW.ETVBHARAT.COM or Download the ETV Bharat App:- https://bit.ly/33ZE4MX
You Can follow ETV Bharat Bihar ( ईटीवी भारत बिहार ) On :-
Facebook ( फेसबुक ) :- / etvbharatbihar
Youtube ( यूट्यूब ) :- / @etvbharatbihar
X (Twitter ) :- / etvbharatbr
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: