DNA: एयर स्ट्रिप पर राफेल-सुखोई उतरे.. इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे आखिर क्या होता है? Assam Air Strip
Автор: Zee News
Загружено: 2026-02-14
Просмотров: 17246
Описание:
LAC के अचानक उतरे राफेल-सुखोई
इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे आखिर क्या होता है
DNA मित्रों...ईरान समर्थित खेमा..ट्रंप के वार से निपटने के लिए धमकियां दे रहा है तो पूर्वोत्तर में चीन की साजिशों को नाकाम करने की तरफ भारत ने एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है । अब हम आपके सामने देश के हाइवे की इसी अटैकिंग पावर का DNA टेस्ट करने जा रहे हैं ..मित्रों...इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको सबसे पहले असम के डिब्रूगढ़-मोरन हाइवे की कुछ तस्वीरें बेहद गौर से देखनी चाहिए । आज भारतीय वायुसेना ने इस हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ को कामयाबी के साथ अंजाम दिया है । भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान C-130 सुपर हर्क्यूलस के साथ ही साथ सुखोई-30 और रफाल जैसे विमानों ने भी लैंडिंग और टेक-ऑफ किया । फाइटर जेट्स के साथ ही साथ भारतीय वायुसेना के ALH यानी एडवांस्ड लैंडिंग हेलीकॉप्टर ने भी इस हाइवे से उड़ान भरी ।
एयरफोर्स की इस टेस्टिंग की वजह के बारे में भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले आपको जानना चाहिए कि इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे आखिर क्या होता है ।
मित्रों...इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे उस मार्ग को कहा जाता है जहां से भारी कार्गो विमान और फाइटर जेट्स उड़ान भर सकें । ये हाइवे दूसरे मार्गों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होते हैं ताकि ये फाइटर जेट के वजन और उसके इंजन से निकलने वाली गर्मी को बर्दाश्त कर सकें । आमतौर पर ऐसे हाइवे की चौड़ाई 33 से 35 मीटर होती है और हाइवे के दोनों तरफ तारबंदी की जाती है ताकि लैंडिंग के वक्त कोई वाहन या जानवर विमान के सामने ना आ जाए । ये हाइवे युद्ध जैसे आपातकाल के लिए तैयार किए जाते हैं । अगर शत्रु के हमले में कोई एयरबेस बर्बाद हो जाए तब भी विमान ऐसे इमरजेंसी हाइवे से जवाब देने के लिए उड़ान भर सकते हैं...मित्रों...हमारे देश में अब तक कुल 28 इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे बना चुके हैं । इमरजेंसी हाइवे बनाने के क्षेत्र में आज भारत दुनिया में नंबर वन बन चुका है । असम के इस हाइवे पर कामयाब टेस्टिंग का सीधा मतलब है कि चीन से आने वाले खतरे के लिए भारतीय एयरफोर्स खुद को तैयार कर रही है । हालांकि लंबे वक्त से चीन ने भारत के पूर्वोत्तर की तरफ किसी बड़ी करतूत को अंजाम नहीं दिया है लेकिन लद्दाख की LAC पर मात खाने के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है...कि चीन की अगली साजिश पूर्वोत्तर के मोर्चे पर होगी । मित्रों...यहां आपको जानना चाहिए कि पिछले कुछ सालों में चीन ने भारत के पूर्वोत्तर को ध्यान में रखते हुए दो बड़े इमरजेंसी लैंडिंग हाइवे विकसित कर लिए हैं । अब हम आपको चीन की इसी सैन्य तैयार की जानकारी देने जा रहे हैं...
#dnawithrahulsinha
#indianaaircraft #pmmodi #breakingnews #rafalefighterjets #defence
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: