सरस्वती शिक्षण समूह बींझबायला द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा
Автор: SGV CONVENT SCHOOL BEENJHBAYALA
Загружено: 2025-08-14
Просмотров: 103
Описание: 14 अगस्त 2025: अखंड भारत संकल्प दिवस के मौके पर सरस्वती शिक्षण समूह बींझबायला द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में संस्था के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देना था। संस्था सह प्रबंधिका लेफ्टिनेंट अन्नपुर्णा न्यौल व प्रधानाचार्य श्री ओ पी खुड़िया ने तिरंगा यात्रा को तिरंगा लहराकर रवाना किया ।यात्रा संस्था परिसर से शुरू हुई और स्थानीय मार्गों से होती हुई संस्था प्रांगण तक पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए और 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ मार्च किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई । संस्था प्रबंधक अनिल खालिया ने अपने संबोधन में कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा न केवल हमारे देश के गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर है, बल्कि यह युवा पीढ़ी में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का भी एक माध्यम है, और अखंड भारत का विचार केवल एक भौगोलिक अवधारणा नहीं है , अपितु यह उस भावना का प्रतीक है जो हमे एक सूत्र में बांधती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.ओमप्रकाश भाटीवाल ने की।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अखंड भारत संकल्प एक ऐसा संकल्प है कि जो हमारे गौरवशाली इतिहास और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ता है। सहप्रबंधिका ने इस अवसर पर सभी से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया गए । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल बच्चों में देशप्रेम की भावना को मजबूत किया, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी एकजुट होने का संदेश दिया। सारा वातावरण वन्देमातरम गीत से गुंजायमान हो गया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: