साधारण डीएपी और नैनो डीएपी में अंतर किसान भाइयों के लिए खुशखबरी
Автор: N.J Bharat News Digital Media
Загружено: 2025-11-17
Просмотров: 145
Описание:
राजपुर मंडी स्थित IFFCO किसान सेवा केन्द्र में आज किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र प्रभारी मनीष वर्मा ने किसानों को Nano DAP के उपयोग और इसके फायदे विस्तार से बताए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को साधारण DAP और नैनो DAP से बोई गई फसल का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया गया, जिससे किसान दोनों में अंतर को आसानी से समझ सके।प्रदर्शन के तहत दो ट्रे में गेहूं की HD 2967 प्रजाति बोई गई थी। पहली ट्रे में गेहूं की बुआई पारंपरिक DAP खाद के साथ की गई थी, जबकि दूसरी ट्रे में IFFCO Nano DAP से बीज उपचार कर बुवाई की गई। दोनों की बुवाई की तिथि 29 अक्टूबर 2025 थी।तुलना में नैनो DAP वाली ट्रे के पौधों की वृद्धि अधिक हरी-भरी, तेज और समान दिखाई दी। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि Nano DAP एक तरल नैनो उर्वरक है, जिसमें 8:16:0 पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। यह बीज उपचार, पौधे की बढ़वार और उपज बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी हैIFFCO टीम ने कहा कि Nano DAP कम लागत में अधिक लाभ देती है और सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। किसानों ने इस तकनीक को काफी उपयोगी बताया और भविष्य में इसका इस्तेमाल करने में रुचि दिखाई।
साधारण डीएपी और नैनो डीएपी में अंतर किसान भाइयों के लिए खुशखबरी #news #डीएपी #नैनोडीएपी #lakhimpur
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: