Kejriwal-Sisodia clean chit, Af-Pak escalation & NCERT textbook row | ShekharSeSawal Ep48
Автор: ThePrint
Загружено: 2026-02-27
Просмотров: 14946
Описание:
केजरीवाल-सिसोदिया मामले में अदालत के आदेश से लेकर NCERT की किताबों पर विवाद समेत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष तक— #ShekharSeSawaal में दिप्रिंट के एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्ता दे रहे हैं आपके सवालों का जवाब अपूर्वा मंधानी के साथ.
1:11 - कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बारी कर दिया है और अपने फैसले में CBI के खिलाफ टिप्पणी की है. क्या आपको लगता है कि इसके बाद जांच एजेंसियों पर विश्वास और गिर जाएगा?
6:02 - क्या केजरीवाल को बरी करने का फैसला उच्च न्यायालयों की जांच में खरा उतरेगा?
8:16 - आपने हमेशा कहा है कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लिए छोड़ दो. अब हम दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता देख रहे हैं. आपको क्या लगता है कि यह तनाव किस दिशा में जाएगा?
11:44 - अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्षों की बढ़ती आवृत्ति और घातकता को देखते हुए, क्या आपको लगता है कि जनरल मुनीर ने इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भारत के बजाय अफगानिस्तान को चुना है?
18:20 - क्या आपको नहीं लगता कि हमारे प्रधानमंत्री का इज़राइल के प्रधानमंत्री को पूरा समर्थन देना एक बड़ा जोखिम है?
24:34 - मेरा सवाल भारतीय लड़ाकू विमानों से संबंधित है. पिछले कुछ वर्षों में हमने मिसाइलों और पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी क्षमता और बुनियादी ढांचा सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है, लेकिन लड़ाकू विमानों के मामले में हम ऐसा करने में असफल क्यों रहे हैं?
28:16 - अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध करने के पीछे कांग्रेस का तर्क क्या है?
28:45 - ट्रंप द्वारा हमारे सिर पर बंदूक तानने से हमें सुधार करने की प्रेरणा मिली. लेकिन अब जब ट्रंप को अपने टैरिफ को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तो क्या हमारी प्रोटेक्शनिस्ट प्रवृत्ति फिर से लौट आएगी? और टैरिफ के दबाव ने हमें कृषि सुधारों को लागू करने की प्रेरणा क्यों नहीं दी है?
29:43 - NCERT की कक्षा 8 की लेटेस्ट सोशल साइंस टेक्स्टबुक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अलग हेडिंग शामिल किया गया है. क्या एजुकेशनल कंटेंट को समान जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करनी चाहिए और युवा छात्रों के लिए एकतरफा दृष्टिकोण बनाने से बचना चाहिए.
31:18 - मैंने पूर्वा चिटनिस का नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बन रहे FedEx कार्गो टर्मिनल से संबंधित वीडियो दिलचस्पी से देखा. उन्होंने बताया कि सूत्रों के अनुसार इस परियोजना से "6000 नौकरियां" पैदा होंगी और टर्मिनल "फुली ऑटोमेटेड" होगा. इस विशेष मामले में, क्या FedEx, सरकार या अदानी ग्रुप जैसे प्रमुख स्टेकहोल्डर्स में से किसी ने इन 6000 नौकरियों के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी दी है.
33:33 - क्या किसी देश की अर्थव्यवस्था उसकी खेल क्षमता पर भी प्रभाव डालती है?
35:17 - जम्मू-कश्मीर टीम, विशेषकर औकिब नबी डार का शानदार प्रदर्शन, पिछले कुछ वर्षों से लगभग नीरस रहे रणजी क्रिकेट में ताजी हवा का झोंका है. क्या आपको नहीं लगता कि अब BCCI और प्रशासन को राज्य में क्रिकेट के समग्र विकास पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर स्थिर सुरक्षा स्थिति और साल भर सुखद मौसम को देखते हुए.
---------------------------------------------------------------------------------------------
Exclusive content, special privileges & more – Subscribe to ThePrint for Special benefits: https://theprint.in/subscribe/
---------------------------------------------------------------------------------------------
Connect with ThePrint
» Subscribe to ThePrint: https://theprint.in/subscribe/
» Subscribe to our YouTube Channel: https://bit.ly/3nCMpht
» Like us on Facebook: / theprintindia
» Tweet us on Twitter: / theprintindia
» Follow us on Instagram: / theprintindia
» Find us on LinkedIn : / theprint
» Subscribe to ThePrint on Telegram: https://t.me/ThePrintIndia
» Find us on Spotify: https://spoti.fi/2NMVlnB
» Find us on Apple Podcasts: https://apple.co/3pEOta8
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: